Notification Icon

बॉडी डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 4 ड्रिंक, शरीर के कई अंग हो जाएंगे साफ

  • यहां चार ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करेंगी। हेल्दी लाइफ मेंटेन करने वालों के लिए ये काफी अच्छे माने जाते हैं। देखिए कैसे बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 3 Aug 2024 03:05 AM
share Share

फिट रहने के लिए हेल्दी खाना जरूरी है। इसी के साथ शरीर को भी डिटॉक्स करना चाहिए। शरीर की कई गंभीर बीमारियों से बचने के लिए बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी होता है। बॉडी डिटॉक्स का मतलब है शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालना। ऐसा करने पर शरीर के अंगों को साफ किया जा सकता है। यहां 4 तरह के डिटॉक्स ड्रिंक बनाना बता रहे हैं जानिए।

डिटॉक्स ड्रिंक्स कैसे बनाते हैं।

आप यहां बताए गए 4 तरीके से डिटॉक्स वॉटर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। बस बताए गए इंग्रेटिएंट्स को एक बोतल में डालें और फिर 2 से 4 घंटे के लिए रखने के बाद पीएं।

1) नींबू और पुदीना पानी

ये एक ऐसी ड्रिंक है जिसे पीकर आपका पाचन अच्छा होता है। इसके अलावा ये ड्रिंक इम्यून सिस्टम के लिए भी बेहतरीन है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए नींबू और फ्रेश पुदीना। इस बनाने के लिए नींबू के पतले स्लाइस करें और पुदीना की पत्तियों को तोड़ लें। बस इसे पानी में डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें।

2) नींबू और अदरक पानी

ये ड्रिंक भी पाचन के लिए काफी अच्छी है। जिन लोगों को डायजेशन से जुड़ी समस्याएं हैं वह इसे पी सकते हैं। इसके अलावा सूजन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए भी ये अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए अदरक और नींबू को धो लें। फिर अदरक को छील लें। फिर अदरक और नींबू के पतले स्लाइस करें और पानी में डालें।

3) सेब और दालचीनी पानी

मेचाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए ये काफी अच्छा पानी है। इसे पीकर आपको ब्लड शउगर रेगुलेशन में मदद मिलेगी। इसे बनाने के लिए से धोएं और फिर इसके पतले पतले स्लाइस करें। अब इसे पानी में डालें इसी के साथ दालचीनी के 1 बड़े टुकड़े को डाल दें।

4) खीरे का पानी

बारीश के इस मौसम में इसे पीएं। इसे पीकर शरीर हाइड्रेटेड रहता है। इसके अलावा ये स्किन हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए खीरे को धोएं और फिर इसे पतला पतला काट कर पानी में डालें।

ये भी पढ़े:पेट की जिद्दी चर्बी पिघलकर होगी कम, बस रूटीन में अपनाएं ये टिप्स और ड्रिंक
ये भी पढ़े:शरीर को ठंडा रखने के लिए पिएं ये देसी ड्रिंक, उमस वाली गर्मी के लिए है बेस्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें