सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल
कोलेबिरा में सड़क दुर्घटना में शशि बागे नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपनी बाइक से बाजारटांड़ से कोलेबिरा आ रहा था, तभी अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में...
Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाTue, 6 May 2025 12:29 AM

कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोलेबिरा रांची मुख्य पथ में सड़क दुर्घटना में शशि बागे नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि बाजारटांड़ निवासी शशि बागे अपनी बाईक से जामटोली से कोलेबिरा आ रहा था। इसी क्रम में वह देवनदी के समीप मोड में अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने शशि बागे को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। -
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।