Voter List Update Meeting 2025 Political Parties Discuss Changes मतदाता सूची सुधार को लेकर एसडीओ ने की बैठक, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsVoter List Update Meeting 2025 Political Parties Discuss Changes

मतदाता सूची सुधार को लेकर एसडीओ ने की बैठक

राजमहल में एसडीओ सदानंद महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को मतदाता सूची 2025 के निरंतर अध्यतन कार्यक्रम के तहत बैठक हुई। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण, नए नाम जोड़ने,...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजFri, 16 May 2025 05:00 PM
share Share
Follow Us on
मतदाता सूची सुधार को लेकर एसडीओ  ने की बैठक

राजमहल, प्रतिनिधि। अनुमंडल कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को मतदाता सूची निरंतर अध्यतन कार्यक्रम 2025 एवं प्रपत्र 9,10,11और 11ए,11 बी निरीक्षक को लेकर एसडीओ सदानंद महतो के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। मौके पर भाजपा, झामुमो, आजसू, आरजेडी आदि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी दिया ।नए नाम जोड़ना, नाम हटाना, स्थानांतरण करना सहित उनसे जुड़े सभी विषयों को विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि अगर किसी को भी किसी प्रकार की आपत्ति या सुझाव दे सकते हैं। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अजय चौधरी, आजसू के इंद्रदेव राय, भगवान राय, भरत मंडल आदि अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।