BJP s Tiranga Yatra Honors Indian Army After Successful Operation Sindoor साहिबगंज: भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsBJP s Tiranga Yatra Honors Indian Army After Successful Operation Sindoor

साहिबगंज: भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

साहिबगंज। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की सेना के सम्मान में शुक्रवार को भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाल नगर भ्रमण कराया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजFri, 16 May 2025 04:54 PM
share Share
Follow Us on
साहिबगंज: भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

साहिबगंज। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की सेना के सम्मान में शुक्रवार को भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौक से पूर्वी फाटक तक के लिए तिरंगा यात्रा निकाला गया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव सहित कई थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की कश्मीर के पहलगाम में कई सैलानियों की धर्म पूछ कर आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी। इसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों का हाथ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान को उसकी इस काम की पूरी सजा व जवाब मिलेगा और फिर देश की सेना ने पाकिस्तान स्थित नौ आंतकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर करारा जवाब दिया।

इसके लिए देश की सेना का जवाब नहीं है। मौके पर दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।