ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
साहिबगंज में भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों को मारा।...

साहिबगंज। ऑपरेशन सिन्दूर में मिली सफलता को लेकर भाजपा की ओर से शुक्रवार को साहिबगंज शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा के जरिए भाजपा ने भारत के सेना के शौर्य और पराक्रम के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा की पीएम मोदी की दुरदर्शिता के कारण भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारा और उनके आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय गांधी चौक से महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। यात्रा के क्रम में शहर में स्थापित विभिन्न महापुरूषों की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।
तिरंगा यात्रा में शामिल विशाल तिरंगा के साथ चल रहे थे। तिरंगा यात्रा का समापन पूर्वी फाटक के पास स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक के पास हुआ। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नगर वासी, सेवानिवृत्ति सैनिक एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने कहा की भारत की 140 करोड़ जनता सेना के साथ है। अब भारत को जो भी आंख दिखाएगा उसका हस्र बहुत ही बुरा होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज का यह भारत दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब देने को तैयार है, आतंकवाद को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। तिरंगा यात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, कमल कृष्ण भगत, कृष्णा महतो, रणधीर सिंह, गौतम यादव, कुशमाकर तिवारी, पंकज घोष, सलखु सोरन, चंद्रभान शर्मा, ललिता पासवान, चांदनी देवी, कमल महावर, राम इकबाल साहा, राजेश मंडल , चौकीदार हांसदा, जितेंद्र सिंह ,गरिमा साहा, सागर मंडल, शाहजहां काजू, कृष्ण शर्मा, पवन सिंह, कुंदन पासवान, निर्मल साहा, संजीव गुप्ता, रामानंद चौरसिया, अमित मंडल, ज्ञानोदय मंडल आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।