Silli Students Shine at Word Power Championship in Mumbai सिल्ली के दो बच्चों ने मुंबई में बढ़ाया राज्य का मान, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSilli Students Shine at Word Power Championship in Mumbai

सिल्ली के दो बच्चों ने मुंबई में बढ़ाया राज्य का मान

सिल्ली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोमनडीह के दो विद्यार्थियों ने मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अमृता कुमारी को चौथा ग्रेड और समरजीत कुमार महतो को थर्ड ग्रेड का...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 26 April 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
सिल्ली के दो बच्चों ने मुंबई में बढ़ाया राज्य का मान

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोमनडीह के दो विद्यार्थियों ने मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर राज्य और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 23 अप्रैल को हुआ था। स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा अमृता कुमारी को चौथा ग्रेड और तृतीय कक्षा के छात्र समरजीत कुमार महतो को थर्ड ग्रेड का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के दौरान दोनों विद्यार्थियों ने मंच पर तेज अंग्रेजी बोलने, कठिन शब्दों का सही उच्चारण करने जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजकों ने दोनों बच्चों को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रोहित एक्का को भी बच्चों के बेहतर मार्गदर्शन के लिए आयोजकों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि प्रधानाध्यापक रोहित एक्का 23 अप्रैल को दोनों बच्चों को लेकर रांची से हवाई जहाज से मुंबई पहुंचे थे। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर के 11 राज्यों के स्कूली बच्चों के बीच सिल्ली के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।