Residents of Birsa Vihar Colony in Ranchi Demand Basic Amenities Amidst Neglect बोले रांची: सड़क-नाली, स्ट्रीट लाइट नहीं, जलापूर्ति की स्थिति भी खराब, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsResidents of Birsa Vihar Colony in Ranchi Demand Basic Amenities Amidst Neglect

बोले रांची: सड़क-नाली, स्ट्रीट लाइट नहीं, जलापूर्ति की स्थिति भी खराब

रांची शहर के बिरसा विहार आदर्श नगर कॉलोनी में पिछले दो दशकों से सुविधाओं की कमी है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि बारिश में जलजमाव, खराब सड़कें और गंदगी की समस्या से...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 16 May 2025 05:28 PM
share Share
Follow Us on
बोले रांची: सड़क-नाली, स्ट्रीट लाइट नहीं, जलापूर्ति की स्थिति भी खराब

रांची, संवाददाता। रांची शहर की बरियातू स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी के नजदीक बसी बिरसा विहार आदर्श नगर कॉलोनी बीते दो दशकों से सुविधाओं से वंचित है। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद इस बस्ती की हालत किसी ग्रामीण क्षेत्र से भी बदतर है। उन्होंने कहा कि यहां नियमित सफाई नहीं होती। स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जलापूर्ति की स्थिति काफी खराब है। बरसात आने को है। सड़क-नाली नहीं होने से बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। पानी में सड़कें डूबी रहतीं हैं। बरियातू में स्थित बिरसा विहार कॉलोनी की आबादी एक हजार लोगों की है, जो 20 सालों से बुनियादी सुविधाओं के आभाव में हैं।

हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में होने बावजूद इसे विकसित नहीं किया गया है। स्थानियों ने बताया की बिरसा विहार की सबसे बड़ी समस्या इसकी सड़कों की स्थिति है। कॉलोनी की मुख्य सड़क से लेकर अप्रोच रोड तक सभी रास्ते कच्चे, उबड़-खाबड़ और जर्जर हालत में हैं। वर्षों से यहां कोई पक्की सड़क नहीं बनी है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन जाते हैं, जिनमें पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन दोपहिया वाहनों के फिसलने से लोग चोटिल होते हैं। कॉलोनी में वृद्धजन और बच्चों का निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। हालांकि, इन समस्याओं को लेकर लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और नगर निगम से संपर्क किया है, लेकिन न तो किसी ने स्थल निरीक्षण किया और न ही कोई ठोस कदम उठाया गया। इससे लोगों में गहरा आक्रोश और निराशा व्याप्त है। नागरिकों का कहना है कि चुनाव के समय नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जीतने के बाद कॉलोनी की सुध लेने कोई नहीं आता। जल निकासी की व्यवस्था बदहाल सड़क की समस्या के साथ-साथ जल निकासी की बदहाल स्थिति ने कॉलोनीवासियों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। बरसात के दिनों में पूरे बरियातू क्षेत्र का पानी बहकर बिरसा विहार में जमा हो जाता है। जल निकासी के लिए कोई ठोस नाला नहीं होने के कारण यह पानी घुटनों तक जमा हो जाता है। उन्होंने कहा कि अकसर यह गंदा पानी लोगों के घरों तक घुस जाता है, जिससे आर्थिक नुकासन के साथ शारीरिक और मानसिक परेशानी होती है। गंदे पानी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और त्वचा संबंधी बीमारियां फैलने का खतरा मंडराने लगता है। निगम की उपेक्षा, योजनाओं से बस्ती विहार कॉलोनी नगर निगम क्षेत्र में आने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। न तो यहां नियमित सफाई होती है, न ही स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था है। जलापूर्ति की स्थिति भी काफी खराब है। कॉलोनी में पीने के पानी के लिए व्सक्तिगत चापानल और कुआं है। कई स्थान पर नली की पक्की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात में सड़कों पर ही गंदा पानी बहता रहता है। कई स्थानों पर नाली का निर्माण हुआ ही नहीं है। नागरिकों की मांगें और प्रशासन की चुप्पीबिरसा विहार के निवासी अब बार-बार की उपेक्षा से तंग आ चुके हैं। वे चाहते हैं कि प्रशासन कॉलोनी की जमीनी हकीकत को गंभीरता से ले और इसे भी शहर की अन्य कॉलोनियों की तरह बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएं। कॉलानी में लगा गंदगी का अंबार बिरसा विहार इन दिनों गंदगी की चपेट में है। इलाके में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, क्योंकि नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ी पिछले कई महीनों से यहां नहीं आई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। समस्याएं 1. बिरसा विहार की सभी सड़कों की हालत जर्जर है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। 2. ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं है, जिससे बारिश के दिनों में जलजमाव की स्थिति रहती है। 3. कई माह से नगर निगम की ओर से कचड़े का उठाव तक नहीं किया गया है। 4. बिरसा विहार में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है, शाम में एप्रोच और मुख्य सड़कों पर अंधेरा रहता है। 5. महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा है। असामाजिक तत्व बढ़ गए हैं। सुझाव 1. बिरसा विहार की सभी सड़कों की मरम्मत की जाए, जिससे आवागमन सुगम हो। 2. ड्रेनेज और नाली का निर्माण किया जाए, जिससे जलजमाव की स्थिति न हो। 3. नगर निगम को निगम क्षेत्र में कचड़े का उठाव करना है। साथ ही डस्टबिन लगाई जाई। 4. कॉलानी की सड़कों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो, जिससे लोगों की परेशानी कम हो। 5. महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ा जाए। असामाजिक तत्वों पर प्रशासन सख्ती बरतें। किसने क्या कहा बिरसा विहार की टूटी सड़कें विकास की राह में रोड़ा है। हर बारिश में यह कॉलोनी दलदल बन जाती है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का निकलना जोखिम भरा हो जाता है। नागरिक बार-बार अपील कर चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की नींद नहीं टूटी। इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगे हैं, जिससे रात में आवागम में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता - धर्मावती देवी बरसात में बिरसा विहार की गलियों में घुटनों तक पानी भर जाता है। जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह फेल है। नाला नहीं, पाइपलाइन नहीं और सफाई भी नहीं। कई महीनों से निगम की ओर से कचड़े का उठाव भी नहीं किया गया है। कई बार लोगों ने मोहल्ले में डस्टबिन लगाने की अपील की, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। -अजंनी ओझा राशन कार्ड है, फिर भी राशन नहीं मिलता। राशन डीलर बिहार का राशन कार्ड होने का कारण बताकर राशन नहीं देते हैं। -सरस्वती देवी बिरसा विहार कॉलोनी के नाले जर्जर हैं और नालियां नहीं। नाली का पानी घरों में घुस जाता है। लोगों की मांग है कि ठोस ड्रेनेज सिस्टम बने। -अंजली देवी बिरसा विहार कॉलोनी बुनियादी सुविधाओं को तरस रही है। नगर निगम क्षेत्र में होने के बावजूद न सड़कें हैं, न जल निकासी की व्यवस्था। -सरोज सिन्हा बिरसा विहार कॉलोनी अंधेरे में डूबा रहता है। इससे अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है। पुलिस गश्ती की सख्त ज़रूरत है। -रोशनी देवी कॉलोनी शहर में होने के बाद भी नगर निगम की सभी सुविधाओं से वंचित हैं। न ताे सड़क है, ना ही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था। - नीशा देवी बिरसा विहार में स्ट्रीट लाइट की भारी कमी है। शाम में कॉलोनी अंधेरे में डूब जाती है। महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। -उषा रानी बिरसा विहार की हालत किसी ग्रामीण बस्ती से भी बदतर है। शहरी सीमा में होने के बावजूद विकास की रफ्तार यहां ठहर गई है। -शिला देवी निगम की अनदेखी ने बिरसा विहार को बदहाली के गर्त में धकेल दिया है। सड़क चलने लायक नहीं है। बारिश में इलाका डूब जाता है। -सुनिता कुमारी गंदगी के अंबार और कूड़े के ढेर से बिरसा विहार के लोग परेशान हैं। निगम की ओर से महीनों से कचड़े का उठाव नहीं होता है। -रूबी देवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।