Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीJharkhand Government Transfers Nine Administrative Officers

झाप्रसे के नौ अधिकारियों का तबादला, राजीव कुमार बने मधुपुर एसडीओ

झारखंड सरकार ने नौ प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। राजीव कुमार को मधुपुर का एसडीओ नियुक्त किया गया है। अन्य अधिकारियों में जुल्फिकार अली, जावेद अनवर, और विभूति मंडल शामिल हैं। यह अधिसूचना...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 14 Sep 2024 01:55 PM
share Share

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों का तबादला किया है। राजीव कुमार को मधुपुर (देवघर) का अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नियुक्त किया गया है। इससे पहले राजीव कुमार गोड्डा जिले के महगामा में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे। इस संदर्भ में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शनिवार को अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। किसकी कहां हुई तैनाती

- जुल्फिकार अली - संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग।

- जावेद अनवर इदरीसी - संयुक्त सचिव, कल्याण विभाग।

- अनन्त कुमार - उप सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग।

- विभूति मंडल, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त का कार्यालय, संताल परगना।

- विशालदीप खलखो - उप सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग।

- मिनाक्षी भगत - अवर सचिव, परिवहन विभाग।

- राजीव कुमार - अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर (देवघर)।

- सीमा दीपिका टोप्पो - उप निदेशक (श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान), रांची।

- चन्द्रजीत सिंह - कार्यपालक दंडाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें