Jharkhand Academic Council Releases 9th Grade Exam Results Ranchi District Achieves 99 063 Pass Rate नौवीं में रांची जिले के 98.639 प्रतिशत विद्यार्थी सफल, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Academic Council Releases 9th Grade Exam Results Ranchi District Achieves 99 063 Pass Rate

नौवीं में रांची जिले के 98.639 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने नौवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए। रांची जिले का पास प्रतिशत 99.063 रहा, जिसमें 36642 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। छात्राओं का पास प्रतिशत 99.22 और छात्रों का 88.88 रहा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 14 May 2025 09:38 PM
share Share
Follow Us on
नौवीं में रांची जिले के 98.639 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से नौवीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। इसमें रांची जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। जिले का परिणाम 99.063 प्रतिशत रहा। परीक्षा के लिए कुल 37160 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे, जिसमें 36642 परीक्षा में शामिल हुए। छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों के मुकाबले थोड़ा बेहतर है। इसबार 99.22 छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 88.88 रहा। इस सत्र में कुल 19794 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिनमें 19581 शामिल हुई थीं। इसी तरह छात्रों में 17366 पंजीकृत थे, जिनमें 17061 परीक्षा में शामिल हुए।

इस सत्र में 518 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए, जबकि 343 को सफलता नहीं मिली। पिछले साल से बढ़ा है ग्राफ पिछले साल की तुलना में रांची जिले का ग्राफ इस सत्र में बढ़ा है। पिछले सत्र में नौवीं में रांची जिले का कुल पास प्रतिशत 98.639 रहा था, जबकि इस सत्र में 99.063 प्रतिशत है। इसी तरह छात्र और छात्राओं के अलग-अलग कैटेगरी में भी पास प्रतिशत बढ़ा है। पिछले वर्ष छात्रों का पास प्रतिशत 98.304 था, जो इस सत्र में बढ़कर 98.880 हो गया। इसी तरह छात्राओं का पास प्रतिशत पिछले सत्र में 98.943 प्रतिशत था, जो इस सत्र में 99.223 प्रतिशत रहा। दोनों सत्रों में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।