Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीCongress Criticizes BJP s Support for Terror Language and Historical Figures

भाजपा से सीख लेने की जरूरत नहीं : कांग्रेस

रांची। कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि आतंक की भाषा का समर्थन करने वालों से कांग्रेस को सीखने की जरूरत नहीं है। भाजपा का इतिहास नक्सलवाद और जातिगत संघर्षों को बढ़ावा देने का रहा है। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 19 Sep 2024 02:56 PM
share Share

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि आतंक की भाषा का समर्थन करने वालों से कांग्रेस को सीख लेने की जरूरत नहीं है। भाजपा का खुद का इतिहास नक्सलवाद, धार्मिक और जातिगत संघर्षों को बढ़ावा देने का रहा है। इनका सिद्धांत ही गोडसे और गोलवलकर की नीतियों पर आधारित है। भाजपा के लोग आज भी गोडसे को महिमामंडित कर इतिहास पुरुष बनाने की मंशा रखते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा लिखे गए पत्र से स्पष्ट है कि देश में भाजपा की करतूत और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में घोटाले का संगठित गिरोह चल रहा है। वहीं, पूंजीपति घरानों के साथ मिलकर देश की आर्थिक व्यवस्था को चोट पहुंचाने वाली सच्चाई का खुलासा राहुल गांधी द्वारा करने से उन्हें आंतरिक तकलीफ हुई है। अमर्यादित भाषा बोलने वालों का समर्थन कर उन्होंने बता दिया है कि आरएसएस-भाजपा के शिविरों-प्रशिक्षण कार्यक्रमों में किस तरह के संस्कार और प्रशिक्षण दिए जाते हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता का संविधान और आरक्षण बचाने की दिशा में जारी संघर्ष जेपी नड्डा और केंद्र सरकार को पसंद नहीं आ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें