Manda Puja Celebrated with Devotion and Cultural Events in Ichakdih शिव भगवान को जल अर्पण से मनोकामना होती है पूर्ण: खीरु, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsManda Puja Celebrated with Devotion and Cultural Events in Ichakdih

शिव भगवान को जल अर्पण से मनोकामना होती है पूर्ण: खीरु

भगवान शिव की उपासना का पर्व मंडा पूजा इचाकडीह में धूमधाम से मनाया गया। 208 शिव भक्तों ने अंगारों पर चलकर भक्ति का कठोर परीक्षा दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई कलाकारों ने भक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Fri, 16 May 2025 07:33 PM
share Share
Follow Us on
शिव भगवान को जल अर्पण से मनोकामना होती है पूर्ण: खीरु

केदला, निज प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव की उपासना का पर्व मंडा पूजा इचाकडीह में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर 208 शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर भक्ति का कठिन परीक्षा दिया। वहीं मौके पर रात्री में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद खीरु महतो, मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो, राजू महतो, बिहारी महतो, हेमलाल महतो, मदन महतो, मुखिया रमेश राम, शंकर करमाली, राजेश रजवार, पंसस छाया देवी, किशोर रजवार सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। मौके पर सांसद ने कहा कि मंडा पर्व शिव-पर्वती के उपासना का पर्व है।

अगर आप प्रत्येक सोमवार को सच्चे मन से शिव भगवान को जल अर्पण करते हैं तो आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी। वहीं विधायक ने कहा कि इचाकडीह में जल्द ही ग्रामीणों के लिए एक विवाह भवन बनवाने का काम करुंगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड सुपन स्टार म्यूजिकल ग्रुप रांची के यासिन मस्तान ने भक्ति गीत से किया। उसके बाद ग्रुप के गायक नितेश कच्छप, चिंता देवी, संजय उरांव, सुमन गुप्ता ने एक से बढ़कर एक मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। वहीं हरी, बुलबुल, काजल, जया, राजेश और वर्षा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सबको झुमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पैड पर अब्दुल और प्रकाश, आर्गन पर संदीप, मांदर पर सैलेश, ढोल पर राजू, गिटार पर करण और बांसुरी पर उपेंद्र ने भरपुर साथ दिया। मंडा मेला की रात्री में आचार्य ललन बाबा ने मुख्य पूजारी बिनोद रजवार, धनेश्वर सिंह, हिरो रजवार, बसंत रजवार, चुरामण रतवार, अर्जुन रजवार, राजू करमाली से नवग्रह पूजा, मंडा दागना, सांड़ दागना, खटनी-खटना, निशाजल, फूलकाठी कार्यक्रम को संपन्न कराया। प्रात:काल स्नान और फूलकुंदी का कार्यक्रम किया गया। पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष सीताराम रजवार, सचिव देवनंदन रजवार, कोषाध्यक्ष सुरेश रजवार, जगदीश रजवार, शंभु रजवार, गौरीशंकर रजवार, सीमा देवी, रवि रजवार, द्वारिक रजवार, मुकेश रजवार, नरेश रजवार, मंटू रजवार, दिनेश रजवार सहित समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।