Fire Set to Crusher Plant in Hussainabad Panic Caused by Unknown Criminals हुसैनाबाद में कंस्ट्रक्शन कंपनी के पोकलेन को अपराधियों ने फूंका, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsFire Set to Crusher Plant in Hussainabad Panic Caused by Unknown Criminals

हुसैनाबाद में कंस्ट्रक्शन कंपनी के पोकलेन को अपराधियों ने फूंका

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दमदमी गांव स्थित क्रशर प्लांट के परिसर में खड़े पोकलेन में आग लगा दी। घटना के बाद अपराधी बाइक पर फरार हो गए और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। पुलिस मामले...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 4 May 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
हुसैनाबाद में कंस्ट्रक्शन कंपनी के पोकलेन को अपराधियों ने फूंका

हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दमदमी गांव स्थित सोहेया पहाड़ पर क्रशर प्लांट परिसर में खड़े एक पोकलेन में शुक्रवार की रात आग लगा दी। अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद दहशत फैलाने के लिए तीन चार राउंड फायरिंग करते हुए बाइक पर बैठकर फरार हो ग़ए। घटना की सूचना पर हुसैनाबाद के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी तत्काल दमकल और जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आग को काबू कर स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस इस घटना की हर बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। क्रशर प्लांट संचालक की ओर से थाना में अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस को प्रारंभिक अनुसंधान में जानकारी मिली है कि शुक्रवार की रात करीब 10.30 एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर महादेवा कंस्ट्रक्शन परिसर में पहुंचकर वहां खड़े पोकलेन को आग के हवाले कर दी। साथ ही दहशत फैलाने के लिए तीन चार राउंड फायरिंग करते हुए दक्षिण दिशा की ओर भाग निकले। क्रशर प्लांट के मुंशी ने बताया कि दो चार दिन पूर्व बाइक सवार लोगों ने काम बंद करने की धमकी दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।