Dozens Injured in Passenger Vehicle Accident Near Guritand Chandwa चंदवा में वाहन पलटने से दर्जनों लोग हुए घायल , Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsDozens Injured in Passenger Vehicle Accident Near Guritand Chandwa

चंदवा में वाहन पलटने से दर्जनों लोग हुए घायल

चंदवा- माल्हन- मैक्लुस्कीगंज पथ स्थित गुरीटांड़ के समीप एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। उक्त वाहन में करीब दर्जनाधिक महिला पुरुष एवं बच्चे सवार

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारTue, 13 May 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
चंदवा में वाहन पलटने  से दर्जनों लोग हुए घायल

चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा- माल्हन- मैक्लुस्कीगंज पथ स्थित गुरीटांड़ के समीप रविवार की रात एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में करीब महिला, बच्चे समेत दर्जनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा को दी गई। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया। घायलों में मंजरी देवी, राधिका कुमारी, जसमती कुमारी, आशा कुमारी, सूरज गंझु, अविनाश कुमार (सभी ग्राम झाबूआ, हेरहंज) समेत अन्य लोग शामिल है। इस हादसे में राधिका की हथेली कट गई है, उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

घायलों ने बताया कि वे लोग हेरहंज प्रखंड के झाबुआ गांव से छठी कार्यक्रम में शामिल होने चंदवा प्रखंड के एक महुआ गांव आए थे। यहां से कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग वापस हेरहंज लौट रहे थे। सवारी गाड़ी में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इसमें बच्चों की संख्या अधिक थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।