बढ़ती गर्मी से जीना हुआ मुहाल, सड़कों पर छायी विरानी, एसी-कूलर के साथ शीतल पेय पदार्थ की बढ़ी बिक्री
झुमरी तिलैया में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। सोमवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सड़कों पर धूप से निकलना मुश्किल हो गया है और दिहाड़ी मजदूरों को ज्यादा कठिनाई हो रही है। गर्मी के कारण...

झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस मापा गया। गरमी का आलम यह है सड़कों पर हीं सुबह 8 बजते हीं तेज धूप हो जाती, जिससे बाहर निकलना हीं मुश्किल हो जाता है और देखते हीं देखते दोपहर 12 बजे से लू के रूप में गर्म हवाएं चलने लगती है, जिससे पूरा शरीर जलने का एहसास होने लगता है। दुपहिया वाहन चालक माथे हेल्मेट, गमछा व महिलाएं पूरे चेहरे को ढककर चल रही हैं। दोपहर 12 बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा सा छा जाता है।
गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। वहीं दूसरी ओर गर्मी के कारण शहर के क्षेत्रों में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। कई चापाकल खराब हैं, तो कई के जलस्तर नीचे जाने से चापाकल हांफ रहे हैं। शीतल पेय व मौसमी फलों की बिक्री बढ़ी बढ़ती गरमी के कारण शीतल पेय पदार्थ कोल्ड ड्रिंग्स, लस्सी, सतू, के साथ ठंडे फलों खीरा, तरबूज, नारियल पानी, संतरा आदि की बिक्री बढ़ गई है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक दुकानों फ्रीज, कूलर, एसी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। खाली पेट में धूप में न निकलने पर लू लगने की ज्यादा संभावना: डॉ. नीरज पड़ रही भीषण गरमी के कारण कई लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं। इस संबंध में जेनरल फिजिशयन डॉ. नीरज कुमार साहा ने बताया कि गरमी बढ़ गई है। इससे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, विशेष कर बच्चों को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि धूप में खाली पेट में न निकलें, लू लगने की ज्यादा संभावना होती है। घर से निकलने के पूर्व अच्छी तरह पानी पीये। धूप से आकर पानी न पिये, इससे तबियत खराब हो सकती है। साथ हीं बाहर निकलने के पूर्व माथे व चेहरे को अच्छी तरह कवर कर निकले, छाते, सूती व ढीले कपड़ों का उपयोग करे। इसके अलावे ओआरएस, इलेक्ट्रॉल पाउडर या नमक, चीनी गोल हमेशा लेते रहना है। उन्होंने बताया कि सिर दर्द, बुखार, अल्टी, कमजोरी, नब्ज असामान्य, धड़कन तेज होना आदि लू लगने के लक्षण हैं। ये होने पर व्यक्ति के कपड़े को तुरंत ढीला कर देना चाहिए, ताकि हवा का सर्किुलेशन उनके बॉडी में को सके। साथ हीं बुखार होने की स्थिति में तुरंत ठंडे पानी का पट्टी ज्यादा से ज्यादा देना चाहिए। साथ हीं नारियल पानी, आम पानी व तरल पदार्थ को पिलाना चाहिए। इसके बाद उन्हें किसी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर से चेकअप करवा लेना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।