Massive Tiranga Yatra in Koderma Celebrates Operation Sindoor s Historic Success देश की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: अन्नपूर्णा, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsMassive Tiranga Yatra in Koderma Celebrates Operation Sindoor s Historic Success

देश की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: अन्नपूर्णा

कोडरमा में शुक्रवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देश में सुरक्षा और सम्मान की भावना को मजबूत किया है। यात्रा में हजारों...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSat, 17 May 2025 01:16 AM
share Share
Follow Us on
देश की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: अन्नपूर्णा

झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। कोडरमा में शुक्रवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता से पूरे देश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इससे यह साफ हो गया है कि देश की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत की सैन्य शक्ति और कूटनीतिक दक्षता का प्रतीक बन चुका यह ऑपरेशन न केवल रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इसने समूचे देश को एकता और आत्मविश्वास का नया संबल भी प्रदान किया।

इसी गर्व और उत्साह को साझा करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को निकली तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। यह यात्रा झुमरी तिलैया के सुभाष चौक से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, झंडा चौक और नगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक पहुंची। पूरे मार्ग में देशभक्ति के गीत गूंजते रहे और भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों से इलाका गूंज उठा। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने किया। शुक्रवार केा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने यह सिद्ध कर दिया है कि अब देश की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को करारा जवाब मिलेगा। यह ऑपरेशन हमारी सेना की शौर्यगाथा और सरकार की कूटनीतिक क्षमता का प्रतीक है। आज हर भारतीय का मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया है। भारत अब किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटता: डॉ नीरा डॉ. नीरा यादव ने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की वीरता और सरकार की प्रभावशाली विदेश नीति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा आज का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। यह सफलता न केवल हमारी सेना की ताकत को दर्शाती है, बल्कि यह भी प्रमाणित करती है कि भारत अब किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटता। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है, और हमें अपनी सेना तथा नेतृत्व पर गर्व है। सेना ने आतंकवादियों को 72 हुरों के पास पहुंचा दिया: अमित बरकट्ठा विधायक अमित यादव जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश की सेना को खुली छूट देकर पाकिस्तान में सैकड़ो आतंकवादियों को 72 हुरों के पास पहुंचा दिया। और हिंदुस्तान में भी चुन चुन कर मारा जा रहा है। इसके लिए सेवा के जवानों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा, कि ऑपरेशन सिंदूर ने देश के कोने-कोने में आत्मगौरव की भावना को प्रबल किया है। यह विजय प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्रभक्ति की अग्नि को और प्रज्वलित करती है। कोडरमा की धरती इस महान क्षण की साक्षी बनकर स्वयं को धन्य मान रही है। इस आयोजन में समाज के हर वर्ग से युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगे की लहराती कतारें, पारंपरिक वेशभूषा में देशभक्ति का प्रदर्शन करते बच्चे, और महिलाओं के समूहों ने पूरे कार्यक्रम को एक सांस्कृतिक उत्सव का रूप दे दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर कोडरमा में जिस प्रकार की एकजुटता और देशभक्ति का प्रदर्शन हुआ, वह यह दर्शाता है कि भारत अब केवल एक राष्ट्र नहीं, बल्कि एक विचार है। आत्मनिर्भरता, शक्ति, और सम्मान का विचार। कोडरमा की यह तिरंगा यात्रा इस गौरवशाली क्षण की साक्षी बन गई, जो आने वाली पीढ़ियों को देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश का समिति सदस्य नितेश चंद्रवंशी, रवि मोदी, रमेश सिंह, राजकुमार यादव, देवनारायण मोदी, राजेश सिंह, विजय यादव शिवेंद्र सिन्हा चंद्रशेखर जोशी, सत्यनारायण यादव, सुरेश झांझरी, कैलाश चौधरी प्रदीप केडिया प्रदीप हिसारिया नरेंद्र झांझरी, दिनेश सिंह नरेंद्र पाल ,पप्पू पांडेय, सुनील बडगवे, डॉ बीएनपी बर्णवाल, राजकुमार यादव, कृष्णा बृहपुरिया, सुजीत मेहता, प्रभाकर लाल, रावत महेश वर्मा, ईश्वर मोदी, संजय शर्मा, नवीन चौधरी, अनीता देवी, सुनीति सेठ, दीपा गुप्ता, सविता देवी, राम रतन महर्षि, सुनील जैन, सुनील जैन, सुशील जैन, हरि पंडित, विनय शांडिल पीयूष, सहल, राजेश वर्मा, मनोज चंद्रवंशी, नीलू सिंह, अनुराग सिंह, राजीव तिवारी, सुनील सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर के अजय पाठक, अरविंद एकघरा, अरविंद सिंह, अजीत चंद्रवंशी, सोनू चंद्रवंशी समेत दर्जनों कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।