Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरTata Motors Bonus Negotiations Ongoing Before Vishwakarma Puja Amid Union Demands

टाटा मोटर्स में विश्वकर्मा पूजा तक हो सकता है बोनस समझोता

बोनस पर हुई वार्ता, नहीं बनी सहमति, आज भी होगी वार्ताबोनस पर हुई वार्ता, नहीं बनी सहमति, आज भी होगी वार्ता जमशेदपुर संवाददाता टाटा मोटर्स के कर्मचारिय

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 12 Sep 2024 08:48 PM
share Share

टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के बोनस मुद्दे पर विश्वकर्मा पूजा तक समझौता होने की संभावना है। समझौते पर सहमति बनाने के लिए प्रबंधन तथा यूनियन के बीच वार्ता का दौर शुरू है। इस कड़ी में गुरुवार को प्रबंधन तथा यूनियन के बीच वार्ता हुई। वार्ता में कोई सहमति नही बन पाई। शुक्रवार को भी वार्ता जारी रखने का फैसला लिया गया। सूत्रों का कहना है कि दोपहर 2 बजे प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी के साथ यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते तथा महामंत्री आरके सिंह की वार्ता हुई। इनके बीच वार्ता के बाद फिर अलग से जीएम (ईआर) सोमिक रॉय तथा जीएम (एचआर) मोहन गंटा के साथ यूनियन के दोनों नेताओं की बैठक हुई। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 10.1 प्रतिशत बोनस पर समझौता हुआ था। लेकिन इस बार कंपनी मुनाफे में है। यूनियन इस बार अधिक बोनस मांग रही है। जबकि प्रबंधन 2700 अस्थायीकर्मियों के स्थायीकरण के कारण वित्तीय बोझ पड़ने की दलील देते हुए अधिक बोनस देने से इनकार कर रहा है। इधर, कंपनी में कंपनी में बचे टीएमएसटी तथा ट्रेड अप्रेंटिस के स्थायीकरण का मुद्दा भी यूनियन के समक्ष है। यूनियन चाहेगी कि इनके स्थायीकरण की प्रक्रिया भी तय किया जाना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्ष विश्वकर्मा पूजा तक बोनस समझौता कर लेने के पक्ष में हैं, ताकि कर्मचारी उत्सवी माहौल में दुर्गापूजा मना सकें।

टाटा मोटर्स को हुआ 7902 करोड़ मुनाफा

उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स को वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारतीय परिचालन से 7902 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 2700 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें