Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरSharadiya Navratri Begins on October 3 Worship and Rituals

इस बार पालकी पर आएंगी मां दुर्गा, पैदल करेंगी प्रस्थान

इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 3 अक्तूबर को होगी। माता रानी का आगमन पालकी में होगा और व्रत रखने की परंपरा रहेगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6.14 से 7.21 बजे तक रहेगा। नवरात्रि के दौरान मां...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 19 Sep 2024 12:14 PM
share Share

इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 3 अक्तूबर से होगी। गुरुवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने से माता रानी का वाहन पालकी माना जा रहा है। देवी पुराण के अनुसार, गुरुवार से नवरात्रि की शुरुआत होने पर देवी का आगमन पालकी में होता है। 3 अक्तूबर गुरुवार को है। ऐसे में माता का आगमन जहां पालकी पर होगा, वहीं माता पैदल प्रस्थान करेंगी। ऐसे में देवी की पूजा को संपूर्ण सामग्री से करना चाहिए। इससे पूजा का संपूर्ण फल मिलता है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। समापन 11 अक्तूबर को नवमी के दिन होगा। 12 अक्तूबर को विजयदशमी मनाई जाएगी। इस बार पूरे 9 दिन माता की आराधना होगी। शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूप की विशेष पूजा की जाती है। इस दौरान पूरे नौ दिन तक उपवास रखने का विधान है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन तक व्रत रखने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

घट स्थापना मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के साथ ही माता दुर्गा के पहले स्वरूप की पूजा होगी। पुरोहित संतोष त्रिपाठी के अनुसार इस बार घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6.14 से लेकर सुबह 7.21 बजे तक रहेगा। यानी 1 घंटे 6 मिनट तक घट स्थापना का शुभ मुहूर्त है। दूसरी तरफ अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.45 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा। इस बार माता रानी पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। इसका प्रभाव देश दुनिया पर भी देखने को  मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें