Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरNew MEMU Train from Tatanagar to Bokaro Approved Enhancing Connectivity

टाटानगर से बोकारो के लिए चलेगी नई मेमू ट्रेन

रांची के सांसद संजय सेठ की मांग पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाटानगर से बोकारो तक नई मेमू ट्रेन की स्वीकृति दी है। इससे यात्रियों को छह ट्रेनों की सुविधा मिलेगी और रोजाना आवागमन में सहूलियत होगी।

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 26 Aug 2024 11:58 AM
share Share

टाटानगर से मुरी और सुईसा होकर बोकारो तक नई मेमू ट्रेन जल्द चलेगी। रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की मांग को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूर कर लिया है और पत्र भेजकर ट्रेन संचालन से जुड़ी अन्य जांच कराने की जानकारी दी है। इससे टाटानगर के यात्रियों को बोकारो जाने के लिए छह ट्रेनों की सुविधा मिलने लगेगी। अभी टाटानगर से गुजरने वाली पुरुषोत्तम, नीलांचल, राजधानी, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस समेत झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन बोकारो में रुकती है। टाटानगर-बोकारो मेमू ट्रेन से कोल्हान समेत झारखंड के अन्य जिलों के यात्रियों को रोज आवागमन में सहूलियत होगी। हालांकि दक्षिण पूर्व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अरुण जोशी व फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव परेश गट्टानी ने कोल्हान मुख्यालय चाईबासा से झारखंड की राजधानी रांची तक फास्ट मेमू ट्रेन चलाने का मुद्दा गार्डेनरीच में उठाया है। वहीं, टाटानगर से रात के समय चाईबासा तक मेमू ट्रेन चलाने की योजना चक्रधरपुर मंडल में है। बोकारो मेमू ट्रेन शुरू होने से टाटानगर के यात्रियों को बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें