Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरCongress Protests Against Insulting Remarks by Ministers Ravi Singh and Sanjay Gaikwad

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर बिफरे कांग्रेसी, पुतला फूंका

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया। इस दौरान झारखंड सरकार के...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 19 Sep 2024 08:37 PM
share Share

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने वाले एवं इनाम घोषित करने वाले केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं शिव सेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ का मंगलवार को कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया। पुतला दहन साकची गोलचक्कर पर किया गया, जिसमें झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री एवं विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्ग पर चलते हैं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हम लोगों को सत्याग्रह करना सिखाया है। हम मारेंगे नहीं, लेकिन मानेंगे नहीं। भारत सरकार लोकतंत्र के मूल्यों को समाप्त करने के लिए एकाधिकार और आधिपत्य स्थापित करने के लिए काम कर रही है। भाजपा एवं उनके मंत्री नेता राहुल गांधी के खिलाफ कभी उनकी जाति को लेकर तो कभी मजहब को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हैं, जबकि राहुल गांधी में इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी का खून दौड़ रहा है, जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी। कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे असंसदीय एवं अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भाजपा सरकार को आगाह किया कि उनके नेता अपने भाषा, अपने बोली पर नियंत्रण रखें। अन्यथा कांग्रेस पार्टी खुलकर आम जनता के बीच भाजपा के चरित्र को उजागर करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें