Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरAjay Kumar Condemns BJP Leaders for Offensive Statements Against Rahul Gandhi

हिंसा की राजनीति में विश्वास करती है भाजपा : डॉ. अजय

पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू और शिवसेना के संजय गायकवाड़ के राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानों की निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंसा की राजनीति में विश्वास करती है...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 19 Sep 2024 08:39 PM
share Share

पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू और शिव सेना (शिंदे गुट) के संजय गायकवाड़ के आपत्तिजनक बयान की निंदा की और कहा कि भाजपा हिंसा की राजनीति में विश्वास करती है। ऐसा लगता है कि केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर इन नेताओं द्वारा बयान दिए गए। डॉ. अजय ने बुधवार को बयान में कहा कि भारतीय संस्कृति अहिंसा, सद्भाव और प्रेम के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। आजादी के बाद संसदीय क्षेत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सम्मानजनक असहमति का लंबा इतिहास रहा है। इसने भारतीय लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम किया है। लेकिन भाजपा का यह राजनीतिक व्यवहार लोकतांत्रिक इतिहास में असभ्यता का उदाहरण है। ऐसे बयानों के लिए इन नेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। डॉ. अजय ने कहा कि राहुल गांधी के लगातार बढ़ते जनाधार से भाजपा नेताओं की बौखलाहट बढ़ गई है। इस कारण उनके द्वारा हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ इस प्रकार के बयान दिए जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें