Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागHealth System Protest in Hazaribagh Led by Social Activist Manoj Gupta

चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के लिए नागरिकों ने दिया धरना

हजारीबाग में समाजसेवी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने में कई स्थानीय नेता शामिल हुए। मनोज गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 16 Sep 2024 05:57 PM
share Share

हजारीबाग, वरीय संवाददाता। हजारीबाग में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने को लेकर समाजसेवी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक कार्यालय के निकट सोमवार को एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने में मुख्य रूप से गणेश सीटू, राजेश मिश्रा, अर्जुन यादव, नंदलाल मेहता, प्रेमचंद राम, बप्पी कारण, राजू चौरसिया, सुनील केशरी, रमेश सिंह, सुशील सिन्हा, रामजी सिंह, रंजीत कुमार, मंगेशकर चौधरी, निशार, खलील, उमेश गोप, रवि पांडे और कई लोग उपस्थित थे। मनोज गुप्ता ने कहा कि यह धरना सिर्फ सांकेतिक है। यदि सुधार नहीं हुआ तो हमलोग आंदोलन करेंगे। गणेश सीटू ने कहा कि दिनों दिन अस्पताल की व्यवस्था खराब होती जा रही है। अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अर्जुन यादव ने कहा कि खामियों में सुधार करना जरूरी है। इतने बड़े अस्पताल का वास्तविक लाभ मिलना चाहिए। उनके साथ अन्य वक्ताओं ने कहा कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से हजारीबाग, चतरा कोडरमा और रामगढ़ के लोग लाभान्वित होते हैं। लेकिन यहां सुविधाओं की भारी कमी है। निजी एम्बुलेंस वाले गरीब मरीजों को ठग रहे हैं, मनमानी भाड़ा वसूल रहे हैं, उन्हें बहला फुसलाकर निजी अस्पताल और जांचघर में ले जा रहे हैं, इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए और सरकारी एम्बुलेंस को दुरुस्त कर सेवा दी जाए।

सभी एम्बुलेंसों की सूची तैयार कर सूचना पट में लगाया जाए। अस्पताल परिसर में सरकार द्वारा उपलब्ध जांच एवं एक्स रे का ही मान्यता हो बाहरी रिपोर्ट पर प्रतिबंध लगायी जाए। सभी बहाल स्वास्थ्यकर्मी से उनकी ड्यूटी एकरारनामा के अनुसार लिया जाए, ड्यूटी से गायब होने पर उनकी सेवा समाप्त की जाए। स्वास्थ्य सेवा में गड़बड़ी करने वालों पर कठोर कारवाई की जाए। अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजन नम्बर लगाने के लिए परेशान रहते हैं, वहां नम्बर लगाने की और सुविधा बनाई ज़ाए। अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद का और विस्तार किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें