Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागBJP Strengthens Booth Empowerment with Outreach Campaign in Barkattha

बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा का जनसंपर्क अभियान

बरकट्ठा में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमेश्वर साव के नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अडवार स्टेडियम में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जहां दिशा-निर्देश दिए गए कि विकास कार्यों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागWed, 18 Sep 2024 07:42 PM
share Share

बरकट्ठा प्रतिनिधि। बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमेश्वर साव के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत के अडवार स्टेडियम स्थित चबुतरा पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। वहीं मंडल अध्यक्ष प्रमेश्वर साव ने बूथ अध्यक्षों को दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को घर घर तक पहुंचायें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे मन की बात कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। मौके पर भाजयुमो राजकुमार मंडल, मुकेश यादव, रामचंद्र ठाकुर, राजेन्द्र यादव, इंद्रदेव मोदी, अजय मोदी, जीवन यादव, महेश ठाकुर, श्यामसुंदर यादव, संतोष मोदी, तालो महतो समेत आदि लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें