Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़हजारीबागBJP Meeting in Barkagaon Strategy to Oust Hemant Government Ahead of Elections

भारतीय जनता पार्टी बूथ सशक्तिकरण की बैठक

बड़कागांव में भाजपा की बैठक में मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता में चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की गई। प्रभारी कुणाल किशोर ने कार्यकर्ताओं को झारखंड में भ्रष्ट हेमंत सरकार को हटाने का निर्देश...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागThu, 19 Sep 2024 06:15 PM
share Share

बड़कागांव प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल की कामकाजी बैठक हरली पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता एवं मंडल कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी के संचालन में हुई। बैठक में प्रभारी जिला मंत्री कुणाल किशोर एवं विधानसभा विस्तारक उपेन्द्र कुशवाहा मुख्य रूप शामिल हुए। बैठक में प्रभारी कुणाल किशोर ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर कई दिशा निर्देश देते हुए कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है। हर बूथ में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाना है। मौके पर जिला मंत्री कुणाल किशोर, मुलचंद साव, उपेन्द्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, किशोर राणा, अशोक साव, कृष्ण गुप्ता, जागेश्वर उर्फ बढ़न तुरी, त्रिवेणी महतो, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी समेत कई बुथों के अध्यक्ष, पंचायत संयोजक सहसंयोजक एवं प्रभारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें