Severe Storm Causes Destruction in Jharkhand Trees and Homes Damaged शहर से ग्रामीण इलाकों तक में आंधी-बारिश के कारण उखड़े पेड़ और खंभे, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSevere Storm Causes Destruction in Jharkhand Trees and Homes Damaged

शहर से ग्रामीण इलाकों तक में आंधी-बारिश के कारण उखड़े पेड़ और खंभे

पचम्बा, प्रतिनिधि। शनिवार दोपहर अचानक आई आंधी बारिश ने जिले भर में तबाही मचाई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। तेज आंधी-बारिश के बीच जिलेभर में दर्जनों

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 18 May 2025 05:22 AM
share Share
Follow Us on
शहर से ग्रामीण इलाकों तक में आंधी-बारिश के कारण उखड़े पेड़ और खंभे

पचम्बा। शनिवार दोपहर अचानक आई आंधी बारिश ने जिले भर में तबाही मचाई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। तेज आंधी-बारिश के बीच जिलेभर में दर्जनों पेड़ बिजली पोल गिरने की खबर है। गिरिडीह मुख्य सड़क के पचम्बा थाना के सामने एक विशाल पेड़ मुख्य सड़क पर गिर गया। जिसमें आधा दर्जन मोटरसाइकिल, एक स्विफ्ट डिजायर कार दब गयी। इसी तरह पचम्बा अंदुडीह मिशन मैदान के पास एक विशाल पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। साथ ही बिजली का पोल भी गिर गये। हरिचक अंदुडीह कल्याणडीह समेत कई घरों के करकेट छत उड़ने की भी खबर है। आंधी-बारिश से रोड पर गिरे पेड़, परिचालन बाधित बेंगाबाद, प्रतिनिधि।

बेंगाबाद में शनिवार दोपहर झमाझम बारिश के साथ आई तेज आंधी से कर्णपुरा के पास कई पेड़ गिर गए। मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पथ पर कर्णपुरा के पास कुछ देर लिए वाहनों का परिचालन बाधित रहा। स्थानीय लोगों द्वारा मुख्य सड़क पर गिरे पेड़ हटाने के बाद यातायात सुविधा बहाल हो पायी। तेज आंधी के कारण क्षेत्र से बिजली गुल हो गई। बेंगाबाद और आसपास के क्षेत्रों मे दोपहर मेघ गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली, पर कई लोगों को आंधी-बारिश से भारी नुकसान भी हुआ। आंधी-बारिश में एक ही गांव के पांच घर ध्वस्त, 30 लोग बेघर जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार दोपहर अचानक आई आंधी बारिश ने भारी तबाही मचाई। दर्जनों पेड़ जड़ सहित उखड़ गए। कितने पेड़ो की डालियां टूटकर गिर गई। श्याम सिंह नावडीह में जमीरुद्दीन मियां के छत पर एक विशाल पेड़ गिर जाने से पूरे घर की छत फट गयी। वहीं सकरडीहा में पांच घर पूरी तरह ढ़ह गए। पेड़ घरों पर गिरने से 30 लोग बेघर हो गए। हालांकि पेड़ गिरने से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार आंधी-बारिश में सदानंद सिंह, मनोज सिंह, दिवाकर सिंह, किशोरी सिंह, महेंद्र सिंह और विभूति सिंह के मकान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए। उपमुखिया ममता देवी ने स्थानीय प्रशासन और सांसद व विधायक से बेघर परिवारों के पुनर्वास एवं मुआवजे की मांग की है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार राय, विजय पासवान, किशोर कुमार राणा ने सभी बेघर परिवारों को अम्बेडकर आवास या पीएम आवास देने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।