Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहSenior Congress Leader Upendra Prasad Singh Submits Bio-data for Dhanwar Assembly Election

धनवार विस से कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह ने सौंपा बायोडाटा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपेंद्र प्रसाद सिंह ने धनवार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के टिकट हेतु अपना बायोडाटा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश जोशी को सौंपा। सिंह ने पहले भी जनहित मुद्दों पर आंदोलन किए हैं...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 1 Sep 2024 08:40 PM
share Share

गिरिडीह। कांग्रेस पार्टी के टिकट पर धनवार विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपेंद्र प्रसाद सिंह ने अपना बायोडाटा प्रदेश अध्यक्ष एवं स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन प्रकाश जोशी को दिया है। वहीं एक बायोडाटा गिरिडीह जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह को भी दिया गया है। उपेंद्र सिंह ने बताया कि वे युवा प्रखंड अध्यक्ष, जिला युवा कांग्रेस के महामंत्री, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव व कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव के पर रह चुके हैं। वर्तमान में जिला बीस सूत्री के सदस्य हैं। वे 2014 में धनवार विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। बता दें कि उपेंद्र सिंह ने कई बार जनहित के मुद्दों पर आंदोलन किया है। उपायुक्त बिरेंद्र राम के मनमानी रवैया पर भूख हड़ताल की। जिसमें जनता का सहयोग मिला। आंदोलन के कारण उपायुक्त का स्थानांतरण किया गया। धनवार प्रखंड 2700 इंदिरा आवास घोटाला किया गया था, जिसके उजागर के लिए 7 दिन लगातार भूख हड़ताल की। आंदोलन के कारण लूट का मामला उजागर हुआ। धनवार को अनुमंडल बनाने एवं धनवार व तिसरी गांव में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करेन के लिए धनवार से रांची तक 105 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ 215 किमी की पदयात्रा की। जिसका फलाफल अनुमंडल बन गय और बिजली व्यवस्था सुदृढ़ हुई। वहीं 208 नई पीडीएस दुकान के लाइसेंस में प्रभारी डीएसओ द्वारा रुपए उगाही करने के मामले को भी भूख हड़ताल करके उजागर किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें