Husband Arrested in Suicide Case of 25-Year-Old Woman in Bengabad महिला की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsHusband Arrested in Suicide Case of 25-Year-Old Woman in Bengabad

महिला की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

बेंगाबाद में 25 वर्षीय महिला रीना देवी ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पति खागो कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया गया है। मृतका के पिता ने हत्या का मामला दर्ज कराया था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 14 May 2025 04:58 PM
share Share
Follow Us on
महिला की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। फांसी पर लटककर महिला की मौत के मामले में बेंगाबाद थाना के एसआई रणधीर सिंह ने उसके पति खागो कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर बुधवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। यहा मामला भंवरडीह गांव से जुड़ा हुआ है और थाना कांड संख्या 67/2025 से संबंधित है। चार दिन पूर्व यानी रविवार शाम 25 वर्षीया महिला रीना देवी ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद मृतका के पिता बहादुर महतो ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में मृतका के पति के अलावा सास गणेशी देवी, भैंसूर दासो वर्मा व उनकी पत्नी प्रमीला देवी, देवर सुखदेव वर्मा व उनकी पत्नी संगीता देवी, दिलीप वर्मा व उनकी पत्नी सुषमा देवी आदि को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

बताया जाता है कि मृतका के भैंसूर, देवर आदि अन्य प्रदेशों मे मजदूरी कर रहे हैं। घर पर केवल महिलाएं हैं। मृतका के पति की गिरफ्तारी के बाद घर पर एक भी पुरूष नहीं रहने से मृतका के श्राद्ध का कार्य अधर मे लटक गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।