Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsHerd of Elephants Causes Massive Destruction in Saraiya s Kowdiya Village
हाथियों ने फसलों को रौंद घरों को तोड़ा
सरिया के कोवड़िया गांव में हाथियों के झुंड ने शुक्रवार रात भारी उत्पात मचाया। आधा दर्जन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया गया और लक्ष्मण महतो का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 18 May 2025 03:47 AM

सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के कोवड़िया गांव में शुक्रवार रात हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया। इस क्रम में करीब आधा दर्जन किसानों की फसलों को हाथियों ने रौंद दिया व मकान तोड़ दिया। ग्रामीण लक्ष्मण महतो के घर को हाथियों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया व अनाज चट कर गए। पास की कई एकड़ में फैली फसल को भी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा भोला महतो, खेमन महतो, राजेश महतो, छक्कन महतो, कुलन महतो, जीतन महतो की खेती को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते साल भी हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया था लेकिन अब तक उसका मुआवजा नहीं मिल पाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।