Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाTree Plantation Drive Launched on Gumela-Ranchi Highway Under Mother s Name Campaign

गुमला-रांची फोरलेन के किनारे एनएचएआई ने लगाये 15सौ पौधे

फोटो नं.19 पौधारोपण करते परियोजना निदेशक राजीव रंजन व अन्य। फोटो नं.19 पौधारोपण करते परियोजना निदेशक राजीव रंजन व अन्य।फोटो नं.19 पौधारोपण करते परियोज

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाWed, 18 Sep 2024 06:05 PM
share Share

भरनो प्रतिनिधि। गुमला-रांची मुख्यमार्ग पर निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर दुंबो के समीप एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। एनएचएआई गुमला के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में सड़क के किनारे 15सौ पौधे लगाये गये। मौके पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक राजीव रंजन,सड़क निर्माण करा रही आरकेडी कंपनी के कर्मी-पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। परियोजना निदेशक ने सबों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर पेड़ लगाने का आहृवान किया। उन्होने कहा कि सभी अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगायें। एनएचएआई पूरे देशभर में मेगा प्लांटेशन अभियान चला रखा है। गुमला में भी तीन हजार पौधे लगाने के लक्ष्य तय है। मौके पर इंदर नेगी,सुशील कुमार मिश्रा,दिलीप बारीक,शशांक महापात्रा,कालीचरण मिश्रा,दिनेश कुमार,अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें