Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाSevere Rain Causes Destruction in Rankaa Many Homes Collapsed

कई घर गिरे, परिवार हुआ बेघर

गोदरमाना, प्रतिनिधि। कई घरों में दरारें पड़ गई हैं। कई लोग मकान गिर जाने से बेघर हो चुके हैं तो कुछ दूसरे के घरों में सहारा लिए हुए हैं।

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाThu, 19 Sep 2024 11:49 AM
share Share

गोदरमाना, प्रतिनिधि। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण रंका प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में कई मकान ध्वस्त हो गए हैं। कई घरों में दरारें पड़ गई हैं। कई लोग मकान गिर जाने से बेघर हो चुके हैं तो कुछ दूसरे के घरों में सहारा लिए हुए हैं। प्रखंड के बिश्रामपुर पंचायत के बसकटिया गांव निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि हम लोग वर्षों से कच्चे मकान में रहते आ रहे हैं। आज तक न तो पीएम आवास मिला न ही अबुआ आवास। मिट्टी के मकान में ही हम किसी तरह गुजारा कर रहे थे। बारिश के कारण घर ध्वस्त हो गया। बचे हुए घर की स्थिति भी जर्जर है। वह कभी भी ध्वस्त हो सकता है। रीना देवी ने बताया कि उसके दोनों बेटे बाहर चले गए हैं। उसमें एक की तबीयत खराब है। बारिश में उसका घर गिर गया। उसने तत्काल मदद की गुहार लगाई है। उसी तरह रजनी देवी का भी घर गिर गया। उसके पति बाहर प्लांट में काम करते हैं। उसी तरह कामेश्वर भुईयां, प्रमोद भुईयां, बालेश्वर भुईयां सहित कई अन्य लोगों का घर भी गिर गया है। घर गिरने से उसके समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें