Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाHealth Risks from Monsoon Awareness on Mosquito-Borne Diseases and Preventive Measures

बरसात में सुरक्षात्मक उपायों के जरिए बीमारियों से बचाव संभव : सिविल सर्जन

फोटो संख्या एक- बुधवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी देते सिविल सर्जन अशोक कुमार व अन्य बरसात में सुरक्षात्मक उपायों के जरिए बीमारियों से बचाव संभव : सिवि

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 18 Sep 2024 06:13 PM
share Share

गढ़वा, प्रतिनिधि। बरसात के दिनों मच्छरजनित बीमारियों के साथ ही कुछ अन्य बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। उसके बाद भी जागरूक होकर सुरक्षात्मक उपायों को अपनाकर इसका बचाव करना भी संभव है। उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। मौके पर जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. पुष्पा सहगल, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. संतोष मिश्रा, डीपीएम समरेश सिंह, जिला वीबीडी कंसल्टेंट अरविंद कुमार द्विवेदी भी उपस्थित थे। सिविल सर्जन ने कहा कि मच्छरजनित बीमारियां विशेषकर डेंगू को लेकर लोगों में भ्रांति फैल जाती है। सिर्फ प्लेटलेट्स कम हो जाना ही डेंगू होने का लक्षण नहीं है। प्लेटलेट्स कम होने के कई कारण हो सकते हैं। जब तक पुष्टि नहीं हो जाए डेंगू के बारे में भ्रम में नहीं रहें। सदर अस्पताल में भी अब डेंगू की जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष अगस्त 2023 तक जिले में मलेरिया के 115 मामले मिले थे। उनमें पीएफ मलेरिया के 14 मरीज मिले। पीएफ मलेरिया के मरीज अमूमन भंडरिया सीएचसी में ही पाए गए थे। इस वर्ष अगस्त 2024 तक जिले में मलेरिया के 69 मरीज मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के बेहतर कार्य के साथ ही लोगों में आई जागरूकता और मच्छरदानी का प्रयोग करने के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि बरसात में डायरिया, फूड प्वाइजनिंग, टॉयफाइड, हेपेटाइटस ए सहित अन्य बीमारियों से लोग ग्रसित हो जाते हैं। उसके लिए सुरक्षात्मक उपाय के रूप में ताजा भोजन करना व स्वच्छ पानी या फिर पानी को उबाल कर पीना जरूरी है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए सप्ताह में एक दिन ड्राइ डे मनाकर घर के अंदर के बर्तनों, कूलर को 20 मिनट तक सूखा रखें। उसी तरह घर के बाहर भी जलजमाव नहीं होने दें। घर के बार के गड्ढों में जला हुआ मोबिल या केरोसिन डाल दें। उससे मच्छरों का लार्वा नहीं पनपेगा। सीएस ने कहा कि बीमार हो जाने पर बिना देरी किए अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। सिविल सर्जन ने कहा कि सर्पदंश होने पर बिना देर किए मरीज को लेकर नजदीकी सरकारी अस्पतालों में पहुंचे। सभी अस्पतालों में एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध है। पत्रकार वार्ता में डीएएम आरती भी उपस्थित थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें