Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाBJP Organizes Blood Donation Camp in Dumka for PM Modi s Birthday Celebration

भाजपा युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर लगाया

दुमका में, भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से महात्मा गांधी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल की...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाThu, 19 Sep 2024 10:47 AM
share Share

दुमका, प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जयंती तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय व्यापी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कई कार्यक्रम चलाए जा रहे। उसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन जिले के फूलों झानों मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष में किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी, जिला अध्यक्ष गौरव कांत ने किया। जिला अध्यक्ष गौरव कांत, युवा मोर्चा के समर रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष फारूक अनवर समेत पार्टी तथा युवा मोर्चा के दर्जनो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।वही प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की छवि को विश्व पटल पर रोशन किया है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चौतरफा तरक्की कर रहा है और भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करने की दिशा की ओर बढ़ रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें