Double murder case Girl among six persons involved in throats slit on outskirts of Ranchi बलात्कार का बदला लेने के लिए रेत दिया 2 लोगों का गला; रांची के डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Double murder case Girl among six persons involved in throats slit on outskirts of Ranchi

बलात्कार का बदला लेने के लिए रेत दिया 2 लोगों का गला; रांची के डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

जांच के दौरान पता चला कि खुदिया ने लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। जिसके बाद पीड़िता ने यह बात अपने प्रेमी को बताई। फिर उसी प्रेमी की सलाह पर अमल करते हुए लड़की ने खुदिया को घटनास्थल पर बुलाया।

Sourabh Jain पीटीआई, रांची, झारखंडSat, 17 May 2025 10:19 PM
share Share
Follow Us on
बलात्कार का बदला लेने के लिए रेत दिया 2 लोगों का गला; रांची के डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

झारखंड की राजधानी रांची में इस सप्ताह की शुरुआत में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। यह वारदात 12 मई को शहर के बाहरी इलाके हुई थी, इस दौरान दो लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस का कहना है वारदात के छह आरोपियों में एक लड़की भी शामिल है। जिसने अपने साथ हुए बलात्कार का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में से एक ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया था, जिसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी और उसके साथियों की मदद से बदला लिया।

इस अपराध के सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। रांची पुलिस ने 12 मई को धुर्वा थाना क्षेत्र के भीतर एक सुनसान स्थान से दोनों शव बरामद किए थे। मृतकों में एक की पहचान खूंटी थाना क्षेत्र के चामडी गांव निवासी खुदिया मुंडा के रूप में हुई थी, जिसने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया था।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने कहा, 'जांच के दौरान पता चला कि खुदिया ने लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। जिसके बाद पीड़िता ने यह बात अपने प्रेमी को बताई।' फिर उसी प्रेमी की सलाह पर अमल करते हुए लड़की ने खुदिया को घटनास्थल पर बुलाया।

सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, 'जब खुदिया वहां पहुंचा तो लड़की के प्रेमी ने चार साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।' उन्होंने बताया कि खुदिया के साथ वहां पहुंचे व्यक्ति की भी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।