Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादGovernment Schools in Dhanbad Announce 5-Day Holiday for Local Festivals

सरकारी स्कूलों में पांच दिन की छुट्टी को मंजूरी

धनबाद में सरकारी स्कूलों में तीज पर्व के अवसर पर 5 दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। 6 सितंबर को तीज, 25 सितंबर को जिउतिया, 9 अक्टूबर को दुर्गापूजा सप्तमी, 1 नवंबर को दीपावाली और 6 नवंबर को छठ पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 5 Sep 2024 08:57 PM
share Share

धनबाद, मुख्य संवाददाता जिले के सरकारी स्कूलों में पांच दिन की छुट्टी को स्थानीय स्तर पर शिक्षा विभाग की मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को तीज पर्व पर सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। पांच नई छुट्टी में 6 सितंबर को तीज, 25 सितंबर को जिउतिया, 9 अक्तूबर को दुर्गापूजा सप्तमी, एक नवंबर को दीपावाली व छह नवंबर को छठ पर भी छुट्टी रहेगी।

राज्य मुख्यालय के निर्देश पर पांच त्योहारों की छुट्टी को जिलास्तर पर निर्धारित करना था। उसी आदेश के तहत गुरुवार को यह छुट्टी घोषित की गई। डीसी का आदेश मिलने पर डीईओ निशु कुमारी व डीएसई आयुष कुमार ने संयुक्त रूप से आदेश जारी किया है। बताते चलें कि कुल 60 दिनों में 55 दिन की छुट्टी राज्य मुख्यालय की ओर से जारी की गई है।

गुरुवार को वार्षिक अवकाश तालिका में स्थानीय पर्व त्योहार के अनुसार पांच दिन के अवकाश का सामंजन करने पर झरोटेफ महासचिव उज्ज्वल तिवारी, जिलाध्यक्ष जय होरो, शिक्षक नेता हरेंद्र कुमार गुप्ता, संजय गिरि, दीपक कुमार ब्रजेश भट्ट ने डीसी, डीईओ व डीएसई का आभार व्यक्त किया है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने भी खुशी व्यक्त किया है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष शरीफ रजा ने कहा कि जिले के उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी रहती है। इसका ध्यान नहीं रखा गया है। उर्दू स्कूलों मे तीन दिन का ही अवकाश मिलेगा जबकि अन्य ज़िलों मे उर्दू विद्यालयों का ध्यान रखा गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें