Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरMurder Investigation Launched After 35-Year-Old Found Dead Near Dumma Border

रिखिया : भू-विवाद को युवक की हत्या, शव सड़क किनारे फेंका

देवघर के रिखिया थाना अंतर्गत दुम्मा बॉर्डर के पास एक 35 वर्षीय युवक राजू यादव का शव मिला। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति को घर से बुलाकर दो युवकों ने धारदार हथियार से वार किया। पुलिस मामले की जांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरThu, 19 Sep 2024 07:50 PM
share Share

देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना अंतर्गत झारखंड-बिहार की सीमा दुम्मा बॉर्डर के पास गुरुवार रात 8 बजे सड़क किनारे 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को उठाकर सदर अस्पताल भेज दिया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक जांचोंपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रिखिया थाना क्षेत्र निवासी राजू यादव के रूप में की गयी है। वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजन को होते ही पत्नी सहित परिवारजन सदर अस्पताल पहुंचे व मामले को लेकर जानकारी ले रहे हैं। मृतक की पत्नी ने बताया कि गुरुवार शाम 5:30 बजे उसका पति घर पर था। उसी क्रम में दूसरे गांव के दो युवक उसके घर पहुंचे। दोनों ने उसके पति के साथ कुछ बातचीत की। बात करने की पश्चात तीनों एक बाइक पर सवार होकर कहीं निकल गए। करीबन ढाई घंटे बाद जानकारी मिली कि उसका पति सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा है। जब तक घटना स्थल पर पहुंची तब तक उसके पति को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था। एम्बुलेंस के पीछे-पीछे सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया था। बताया कि दोनों आरोपियों से पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था। उसको लेकर कई बार जान मारने की धमकी भी दी गयी थी। यह भी बताया कि दोनों ने मिलकर साजिश के तहत घर से बुलाकर धारदार हथियार से वार कर जान मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मामला हत्या का है या सड़क दुर्घटना से जुड़ा, इसकी जानकारी स्थानीय लोगों से लेने की कोशिश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें