Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरDeoghar Clerks Unconditional Strike for Pay Raise and Promotion Rules

जिला कोषागार के समक्ष लिपिक मोर्चा की हड़ताल

देवघर, झारखंड में मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के सदस्यों ने 12 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। वे न्यूनतम ग्रेड पे 2400 और समान सेवाशर्त एवं प्रोन्नति नियमावली की मांग कर रहे हैं। हड़ताल का 39वां...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरThu, 19 Sep 2024 10:56 AM
share Share

देवघर झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के आह्वान पर जिला शाखा देवघर के लिपिक दो सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर 12 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। इसी क्रम मे कचहरि परिसर स्थिज जिला कोषागार के समक्ष धरना स्थल पर मोर्चा के सदस्य 39वें दिन गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहे। दो सूत्री मांगों में झारखंड राज्य के सभी लिपिकों का न्यूनतम ग्रेड पे 2400 किया जाए एवं झारखंड राज्य के सभी विभागों में लिपिकों का एक समान सेवाशर्त एवं प्रोन्नति नियमावली लागू की जाए की मांग शामिल है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत जिला शाखा देवघर के काफी सदस्य गुरुवार को भी धरना स्थल पर बैठे रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें