Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़देवघरBlood Donation Camp Organized by BJP Youth Morcha in Deoghar to Celebrate PM Modi s Birthday

भाजयुमो के रक्तदान शिविर में 17 यूनिट रक्त संग्रह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देवघर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 17 लोगों ने रक्तदान किया। विधायक नारायण दास और पूर्व मंत्री राज...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 18 Sep 2024 08:16 PM
share Share

देवघर,प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा युवा मोर्चा जिला देवघर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देवघर विधायक नारायण दास, पूर्व मंत्री झारखंड सरकार राज पलिवार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे, भाजपा जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय, रेडक्रॉस के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, देवनंदन झा, रीता चौरसिया, विजय प्रताप सनातन द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता के तस्वीर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। मौके पर देवघर विधायक ने कहा कि इस देश को लगातार मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले नरेंद्र मोदी की धार पूरी दुनिया देख रही है। आज जब प्रधानमंत्री दुनिया के देशों में जा रहे हैं तो वह भारत के 2000 साल पहले के गौरवशाली इतिहास को लौटाने का काम कर रहे हैं। वहीं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह मधुपुर के पूर्व विधायक ने कहा की पूरी दुनिया में भारत का डंका अगर बजाने वाला कोई हैं तो वह प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी हैं। पीएम मोदी ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व कर रहे हैं। कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74 वां जन्मदिन मनाया गया। जिससे उनकी दशकों की सार्वजनिक सेवा में एक और शानदार साल जुड़ जाएगा। पीएम मोदी का जन्मदिन किसी भी अन्य कार्य दिवस की तरह ही है, लेकिन यह सेवा पर्व मनाने का अवसर भी है, जो एक पखवाड़ा उत्सव है। जिसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हर साल नागरिक कल्याण और मानवता को ध्यान में रखकर नि:स्वार्थ सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित करती है। वहीं रेडक्रॉस के चेयरमैन ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हम सभी देशवासियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। इस अवसर पर रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित कर उनके जन्मदिन पर बधाई देना सबसे उत्तम कार्यक्रम है।

रक्तदान शिविर में कुल 17 लोगों ने किया रक्तदान : भाजयुमो द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 17 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में राज पलिवार(पूर्व मंत्री), नारायण दास(स्थानीय विधायक),राजीव रंजन, डॉ. राजीव रंजन, रूपेश रंजन, नीतीश कुमार, संजय कुमार सिंह, राहुल कुमार, मनोज कुमार सिंह,आयुष कुमार, राहुल कुमार राय, विवेक बथवाल, अभय सिंह, चंदन कुमार,आदित्य कुमार तिवारी, देवाशिष कुमार एवं मनीष कुमार शामिल हैं।

कौन-कौन थे उपस्थित: इस अवसर पर मनोज मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े, जिला मंत्री चंद्रशेखर खवाड़े, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा केशरी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सौरव सुमन यादव, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल सिंह,सी एन दुबे, ओमकार राय, सुमन यादव, बलवीर राय, संजय गुप्ता, सुदामा यादव, सत्यम भईया, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजीव कुमार, आजीवन सदस्य डॉ. चेतना भारती, ज्योति दास सहित भाजयुमो के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें