बेलोनो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 5 लोग गम्भीर रूप से घायल, रेफर
इटखोरी में रविवार को एक नियंत्रित बेलोनो कार चोरहाबर जंगल में पेड़ से टकरा गई, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, फिर हजारीबाग सदर अस्पताल...

इटखोरी, निज प्रतिनिधि। इटखोरी भुरकुंडा जंगल की चोरहाबर जंगल में रविवार को करीब दो बजे के आस-पास एक नियंत्रित बेलोनो कार पेड़ से टकरा गईं, जिसमें 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूर-दूर से आवाज सुनकर लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने किसी तरह सभी घायलों को इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सक संजीव रंजन नें सभी का प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों में चार घायल बिंधानी गांव के व एक इटखोरी के नगवां गांव का युवक शामिल है।
घायलों में 37 वर्षीय कैलाश यादव पिता हुलास यादव , 30 वर्षीय मुकेश यादव पिता कौड़ी यादव , 27 वर्षीय सुनील यादव पिता राजदेव यादव , 35 वर्षीय प्रमोद यादव पिता स्वर्गीय पेमन यादव सभी ग्राम विंधानी तथा नगवां गांव निवासी विकास यादव पिता बौध यादव का नाम शामिल है। घायलों के स्वास्थ्य केंद्र आने के बाद महिलाओं के चीत्कार से अस्पताल परिसर गूंज उठा। परिजनों ने कहा कि घर में शादी समारोह थी, सुबह ही बारात से हमलोग लौटे थे। इसके बाद युवकों ने इटखोरी कुछ जरूरी सामान खरीदने गए थे। लौटने के क्रम में चोरहाबर जंगल मे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे इतनी बड़ी घटना हो गयी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।