Hindi Newsझारखंड न्यूज़Chances of rain and hail in Jharkhand from today, yellow orange alert issued

झारखंड में आज से बारिश-ओले पड़ने के आसार, 30-50 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं; येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

  • 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक बादल-बारिश और वज्रपात के आसार हैं। इसे लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जानिए किन इलाकों में ओले और बारिश की संभावना देखने को मिल सकती है।

Ratan Gupta हिन्दुस्तानTue, 8 April 2025 07:27 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में आज से बारिश-ओले पड़ने के आसार, 30-50 KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं; येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में मंगलवार से फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग रांची ने बताया है कि रांची समेत विभिन्न जिलों में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक बादल-बारिश और वज्रपात के आसार हैं। इसे लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जानिए किन इलाकों में ओले और बारिश की संभावना देखने को मिल सकती है।

आंधी और ओले गिरने के आसार

सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, गढ़वा, चमरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में आंधी और ओले गिरने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के अनुसार, 11 अप्रैल तक के लिए रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें:शराब के लिए धान बेचने से रोका, बेटे ने मां का घोंटा गला; हत्या करके पहुंचा थाना
ये भी पढ़ें:6500 करोड़ रुपये से रिम्स का होगा कायाकल्प; कुल बेड क्षमता हो जाएगी 4450

30-50 KM से हवाओं के चलने के आसार

विभाग ने बताया कि इस दौरान तेज वज्रपात होगा। हवा की रफ्तार अधिक रहेगी। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। 10 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी भाग में 30-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी।

डालटनगंज रहा सबसे अधिक गर्म

मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे के दौरान पूरे झारखंड में डालटनगंज सबसे अधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 41 और न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद चाईबासा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 25.2, बोकारो में अधिकतम 38.1 व न्यूनतम 25.1, जमशेदपुर में अधिकतम 37 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें