Two Workers Injured in Asbestos Roof Collapse at Guva Mine तारफेल्टिंग के दौरान छत से गिरे दो मज़दूर, अस्पताल में भर्ती, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsTwo Workers Injured in Asbestos Roof Collapse at Guva Mine

तारफेल्टिंग के दौरान छत से गिरे दो मज़दूर, अस्पताल में भर्ती

गुवा खदान की न्यू कॉलोनी में एस्बेस्टस की कमजोर छत टूटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मजदूरों को तुरंत गुवा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर है। रामा पांडेय ने मजदूरों के इलाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 15 May 2025 03:34 PM
share Share
Follow Us on
तारफेल्टिंग के दौरान छत से गिरे दो मज़दूर, अस्पताल में भर्ती

गुवा:सेल की गुवा खदान स्थित न्यू कॉलोनी में गुरुवार को तारफेल्टिंग कार्य के दौरान एस्बेस्टस की कमजोर छत टूटने से दो मजदूर—अजीत प्रधान (50) और आचाम सुरेन (40)—गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों छत से सीधे नीचे फर्श पर गिर पड़े। मजदूरों को तत्काल गुवा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रामा पांडेय ने घायल मजदूरों के पूर्ण इलाज, वेतन की गारंटी और भविष्य में सुरक्षा मानकों की कड़ाई से निगरानी की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।