Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाTragic Domestic Dispute Leads to Suicide in Chaibasa

घरेलू विवाद में दामाद ने ससुराल में लगाई फांसी

चाईबासा के खेडिया टांगर गांव में 22 वर्षीय जमबीररा पुरती ने ससुराल में घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद, जमबीररा ने इमली के पेड़ में रस्सी बांधकर आत्महत्या की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 19 Sep 2024 09:59 AM
share Share

चाईबासा। घरेलू विवाद में मंझारी के खेडिया टांगर गांव निवासी 22 वर्षीय जमबीररा पुरती ने अपने ससुराल तेलाइसुद गांव में फांसी लगाकर जान दे दी । जानकारी के अनुसार जमबीरा पुरती अपना ससुराल मुफस्सिल थाना अंतर्गत तेलाइसुद गांव आया हुआ था। बुधवार की रात में किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। वह आधी रात के बाद ससुराल के आंगन में लगे इमली के पेड़ में रस्सी बांध कर फांसी के फंदे से झूल गया। जिसे उसकी मौत हो गई। मुफस्सिल थाना पुलिस सुचना पाते ही घटना स्थल गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें