Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाJharkhand Junior Athletics Championship 32 Athletes Selected from West Singhbhum

जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 32 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

चाईबासा में 28-29 सितंबर को आयोजित 18वीं झारखंड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम जिला से 32 खिलाड़ीयों का चयन किया गया। इनमें राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स के रजत पदक विजेता राहुल बोबोंगा...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 19 Sep 2024 08:37 PM
share Share

चाईबासा। 28 और 29 सितंबर को रामगढ़ के रजरप्पा में 18 वीं झारखंड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला से 32 खिलाड़ीयों का चयन पिछले जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया गया। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स के रजत पदक विजेता राहुल बोबोंगा भी शामिल है।चयनित खिलाड़ीयों का चयन पश्चिमी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार नायक ने किया। बालिका वर्ग में गुरुबारी बांकिरा,यशमिता कुमारी गोंड, पूजा महतो,परतिका महतो, ललिता नायक, अंजलि दास, ललिता पिंगुवा,मेघा कुमारी नायक,सुखमणि पिंगुवा, लक्ष्मी पिंगुवा,जानो तियु, सोनिया हेससा, प्रियंका नायक, त्रिपुरा प्रधान, सुनिता तिरीया शामिल हैं। इसी तरह से बालक वर्ग में राहुल बोबोंगा ,नेल्सन सोय, सुदेश सवैयां, परमेश्वर प्रधान, सन्नी कोडाह,अमित मुखी,कृष्णा बोदरा, प्रधान करोवा, विशाल मुर्मू, आश्रित सामशुखा,कुजरी अंगरिया, बिक्रम चांपिया,बैगो जेराई शामिल हैं। उक्त प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये सभी खिलाड़ी 27 सितंबर को चक्रधरपुर से‌ ट्रेन से रवाना होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें