Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाCheck Bounce Complaint Filed Against Umesh Kumar Thakur by Ram Charan Yadav

चेक बाउंस मामले में शिकायतवाद दर्ज

चाईबासा के राम चरण यादव ने उमेश कुमार ठाकुर के खिलाफ चेक बाउंस करने की शिकायत न्यायालय में दर्ज कराई है। राम चरण ने 2022 में उमेश को 1 लाख रुपए का लोन दिया था, जिसे वापस नहीं किया गया। 22 जुलाई 2024...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 19 Sep 2024 08:38 PM
share Share

चाईबासा। सदर थाना अंतर्गत अमला टोला निवासी राम चरण यादव ने रेलवे स्टेशन रोड निवासी उमेश कुमार ठाकुर के खिलाफ चेक बाउंस करने का शिकायतवाद न्यायालय में दर्ज कराया है। 19 सितंबर 2024 को दर्ज से मामले में बताया गया है कि नंबर 2022 में रामचंद्र यादव ने अपने दोस्त उमेश कुमार ठाकुर को दोस्ताना लोन के तौर पर एक लाख रुपया कारोबार करने के लिए दिया था। जिसे 3 महीना में वापस करने का बात हुई थी। लेकिन उमेश कुमार ठाकुर के द्वारा पैसा वापस नहीं किया जा रहा था। बहुत रिक्वेस्ट करने पर 22 जुलाई 2024 को उमेश कुमार ठाकुर ने राम चरण यादव को बैंक ऑफ इंडिया खपपरसाइ का 1लाख रूपए का चेक दिया। उसके खाते में राशि नहीं रहने के कारण चेक बाउंस कर गया। इसके बाद राम चरण यादव ने अधिवक्ता के द्वारा नोटिस भेजा। लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने से राम चरण यादव ने न्यायालय में उमेश कुमार ठाकुर के खिलाफ चेक बाउंस करने का शिकायतवाद दर्ज कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें