Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़बोकारोAJSU Party Holds Awareness March in Dumri Against CM Hemant Soren s Unfulfilled Promises

ऊपरघाट के पंचायतों में निकली आजसू की पद यात्रा

बोकारो थर्मल के डुमरी विस क्षेत्र में आजसू पार्टी ने जन जागरण यात्रा निकाली। पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। यह यात्रा 70 पंचायतों में आयोजित की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोWed, 28 Aug 2024 06:22 PM
share Share

बोकारो थर्मल, प्रतिनिधि। डुमरी विस क्षेत्र के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट के तीन पंचायत नारायणपुर, बरई व पलामू में आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार दूसरे दिन बुधवार को पार्टी के बैनर तले जन जागरण सह पद यात्रा किया गया। डुमरी विस प्रभारी यशोदा देवी व युवा आजसू के राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो शामिल थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वायदों को पूरा नहीं किया, जनता के बीच उजागर किया गया। बताया गया कि डुमरी विस क्षेत्र के सभी 70 पंचायतों में यह यात्रा निकाली जायेगी। टिकैत कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंडी जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। यशोदा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं कर सके। वरिष्ट आजसू नेता दुर्योधन महतो ने कहा कि झामुमो की हमेशा से ठगने की आदत रही है। यह पार्टी कभी भी झारखंडी हित में काम नहीं कर सकती है। प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, महिला प्रखंड अध्यक्ष साजिया अंजुम, आजसू नेता निरंजन महतो, मो इमतिया अंसारी, महावीर महतो, फूलचंद महतो, त्रिवेणी महतो, महादेव महतो, लालचंद महतो, रेखा देवी, कलावती देवी, सुरेश महतो, सलेश कुमार, दिनेश महतो, गणपत महतो, माहरू महतो, बॉबी पटेल, दीपक महतो, विकी शर्मा, दिलचंद महतो, पुरन महतो आदि काफी लोग थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें