Hindi Newsझारखंड न्यूज़bjp yuva morcha aakrosh rally today no entry for heavy vehicles ranchi traffic advisory

BJP युवा मोर्चा की आक्रोश रैली आज, भारी वाहनों की नो इंट्री; रांची ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भातीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची में सुबह छह से रात दस बजे तक बड़े और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, रांचीFri, 23 Aug 2024 04:58 AM
share Share

भातीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। इसको लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची में शुक्रवार सुबह छह से रात दस बजे तक बड़े और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। मोरहाबादी मैदान की ओर जाने वाली सड़कों पर भी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाया गया है। इससे संबंधित आदेश ट्रैफिक एसपी कैलाश करमारी ने जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दूसरे शहरों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित कर दिया गया है। वहीं, बड़े वाहनों का मार्ग भी निर्धारित किया गया है। वहीं, भाजपा के कार्यकर्ताओं को मोरहाबादी मैदान में ही रोकने के लिए मैदान के चारों ओर कंटीले तारों से बैरिकेडिंग की गई है, ताकि भाजपा कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव ना कर सकें। राज्यभर से भाजयुमो कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में जमा होंगे।

सादे लिबास में रहेगी पुलिस

रांची के मोरहाबादी मैदान में शुक्रवार को प्रदेश भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली और झामुमो की ओर से जुलूस को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर रांची में एक हजार फोर्स की तैनाती की गई है। आधा दर्जन डीएसपी और इंस्पेक्टरों को भी लगाया गया है। पुलिस की एक टीम सादे लिबास में रहेगी।

शहर में बाहर आनेवाले यात्री वाहनों का कहां तक प्रवेश

● हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह एवं रामगढ़ की तरफ से आने वाली सभी बसें नेवरी से रिंग रोड होते हुए दुर्गा सोरेन चौक से खादगढ़ा आएंगी।

● काठीटाड़ से रांची, पिस्कामोड़ आने वाले सभी वाहन तिलता चौक से दायें मुड़कर दलादली चौक से अरगोड़ा होते हुए रांची आएंगी।

● रांची शहर से कांठीटाड़ जाने वाले वाहन अरगोड़ा चौक हो जाएंगे।

● रांची से कांके की ओर जाने वाले वाहन कोकर चौक, खेलगांव चौक, बूटी मोड़, नेवरी चौक से मुड़कर रिंग से जाएंगे।

● कांके से शहर की ओर आने वाले वाहन रिंग रोड से बोड़ेया, चिरौंदी, करमटोली होते हुए शहर आएंगे।

● मोरहाबादी मैदान की ओर से आने वाली सड़कों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें