सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने ISS से जनता को दिया खास संदेश, बोले- हमें यहां पर..
- Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंसीं नासा कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने जनता के लिए एक खास संदेश दिया है। नासा के अधिकारियों के साथ बातचीत में उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि ISS में उनका ख्याल रखा जा रहा है।

महीनों से अंतरिक्ष में फंसी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी विल्मोर का समय स्पेस स्टेशन में और बढ़ा दिया गया है। हाल ही में नासा के अधिकारियों से बात करते हुए दोनों ही अंतरिक्ष यात्रियों ने अपील करते हुए कहा कि वह अपने परिवारजनों के पास जल्द से जल्द वापस आना चाहते हैं। दरअसल, जून से अंतरिक्ष में फंसे दोनों यात्रियों को पहले फरवरी में वापस लाने की योजना थी लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते इस योजना को मार्च के अंत तक के लिए टाल दिया गया है।
नासा के अधिकारियों से बात करते हुए सुनीता और बुच ने जनता के लिए भी एक मैसेज दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर उनकी भोजन और कपड़ों जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है और उनका ख्याल भी अच्छी तरह से रखा जा रहा है। अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान दोनों ही अंतरिक्ष यात्रियों ने यात्रा के अपने अनुभवों और वापस धरती पर लौटने की अपनी आशा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह जल्दी से धरती पर आकर अपने परिवारजनों से मिलना चाहते हैं।
सुनीता ने कॉल पर कहा कि यहां पर काम करना बहुत खुशी और सम्मान की बात है। यहां पर हमें कभी भी यह महसूस नहीं होने दिया गया कि हमें अंतरिक्ष में ऐसे ही छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम यहां पर ठीक हैं लेकिन तब भी हम वापस अपने घर जाना चाहते हैं। क्योंकि हमने केवल कुछ दिनों के लिए अपना घर छोड़ा था और आज करीब 8 महीने गुजर चुके हैं। हम इसे लेकर आशान्वित हैं और उम्मीद है कि जल्दी ही हम घर पहुंच जाएंगे। तब तक हम यहां पर अपना काम करना जारी रखे हुए हैं।
सुनीता विलियम्स और विल्मोर अंतरिक्ष स्टेशन में स्पेसएक्स 31 के साथ में कई प्रयोगों में मदद कर रहे हैं। इसके साथ ही वह स्पेसवॉक भी कर रहे हैं, जो कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
विल्मोर और विलियम्स दोनों ने ही अंतरिक्ष स्टेशन पर अपनी दिनचर्या को भी बताया। उन्होंने कहा कि यहां पर हम एक ही कपड़ों को हफ्तों तक पहन सकते हैं। विल्मोर ने मजाक करते हुए कहा कि यहां पर हमें अच्छी तरह से खाना खिलाया जा रहा है। अंतरिक्ष स्टेशन पर खाने को लेकर लोगों की चिंताएं तब और भी ज्यादा बढ़ गई थीं, जब सुनीता विलियम्स की खराब सेहत वाली कुछ तस्वीरे वायरल हुई थीं। जिसकी वजह से कई विशेषज्ञों ने बताया था कि वह कमजोर दिख रही हैं।
विल्मोर ने कहा कि यहां पर आप कई हफ्तों तक एक ही कपड़े पहने रख सकते हैं। वह खराब नहीं होते। आपको पसीना आता है लेकिन वह ढीले रहते हैं तो खराब नहीं होते हैं।
सुनीता विलियम्स पिछले जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। वह बोइंग के स्टारलाइनर विमान के साथ 10 दिनों के लिए अंतरिक्ष में गए थे। लेकिन यान में खराबी आने के बाद नासा ने उन्हें उस विमान से वापस आने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद बोइंग का स्टारलाइनर खाली ही धरती पर आ गया। इन दोनों को स्पेसएक्स के जरिए फरवरी 2025 में वापस लाने की योजना बनाई गई। हालांकि तकनीकी खराबियों के चलते इन दोनों के धरती पर वापस आने के कार्यक्रम को मार्च के अंत तक के लिए टाल दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।