Notification Icon
Hindi Newsविदेश न्यूज़Turkey Syria border region another earthquake magnitude reported - International news in Hindi

तुर्की-सीरिया में फिर भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.3 रही तीव्रता

6 फरवरी को तुर्की में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 41,156 हो गई है। तुर्की और सीरिया दोनों जगह कुल 44,844 लोग भूकंप से मारे जा चुके हैं। अधिकतर क्षेत्रों में जीवितों की तलाशी रोक दी गई है।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, अंकाराMon, 20 Feb 2023 06:03 PM
share Share

तुर्की-सीरिया बॉर्डर इलाके में एक बार भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के मुताबिक, इस भकूंप की गहराई किमी (1.2 मील) रही। जान-माल के नुकसान की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। 

6 फरवरी को तुर्की में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 41,156 हो गई है। तुर्की और सीरिया दोनों जगह कुल 44,844 लोग भूकंप से मारे जा चुके हैं। भूकंप से प्रभावित अधिकतर क्षेत्रों में जीवितों की तलाश के अभियान को रोक दिया गया है। हालांकि, एएफएडी के प्रमुख यूनूस सेजेर ने कहा कि तलाशी दल तबाह हुई एक दर्जन से अधिक इमारतों में अपने प्रयासों को बढ़ा रहे हैं। मलबे में अब किसी के जीवित दबे होने की संभावना नहीं है।

मुख्य भूकंप के बाद 6000 से अधिक झटके
तुर्की के आपदा प्रबंधन ने कहा कि शुरुआती भूकंप के बाद करीब 6,040 आफ्टरशॉक (मुख्य भूकंप के बाद के झटके) ने 11 प्रांतों को प्रभावित किया। शुरुआती भूकंप की तीव्रता 7.8 थी, लेकिन इसके 9 घंटों बाद 7.5 तीव्रता का झटका आया। एएफएडी के महा प्रबंधक ओरहान तातर ने कहा कि बाद में 5 से 6 तीव्रता के 40 झटके (ऑफ्टरशॉक) आए, जबकि 6.6 तीव्रता वाले बाद के झटके की संख्या एक थी। उन्होंने द्वितीयक आपदाओं जैसे कि भूस्खलन और चट्टान खिसकने को लेकर चेताया है। 
     
1 लाख से अधिक इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त 
तुर्की के पर्यावरण और शहरीकरण मंत्रालय की ओर से की गई जांच में करीब 1,05,794 इमारतें तबाह हो गई हैं या इतना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं कि उन्हें ध्वस्त करने की जरूरत है। मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के बयान में कहा गया कि इनमें से 20,662 इमारतें ढह गईं। नष्ट हुई इमारतों में 3,84,500 से अधिक यूनिट्स थीं, जिनमें ज्यादातर आवासीय अपार्टमेंट थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें