Hindi Newsविदेश न्यूज़landslide near kuala lumpur of malaysia two died 51 missing

मलेशिया में कुआलालंपुर के पास भूस्खलन से भारी तबाही, 2 की मौत; 51 लापता

शुक्रवार तड़के मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के पास भूस्खलन के चलते एक शिविर में भारी तबाही हो गई। दो लोग काल के ग्रास में समा गए। इस घटना में 50 से अधिक लोग लापता हो गए।

Gaurav Kala रॉयटर्स, कुआलालंपुरFri, 16 Dec 2022 02:24 AM
share Share

शुक्रवार तड़के मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के पास भूस्खलन के चलते एक शिविर में भारी तबाही हो गई। दो लोग काल के ग्रास में समा गए। इस घटना में 50 से अधिक लोग लापता हो गए। घटना तड़के तीन बजे की बताई जा रही है। राज्य के अग्निशमन और बचाव दल ने बयान में कहा कि कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में यह घटना हुई। 

राज्य के अग्निशमन और बचाव विभाग ने एक बयान में कहा कि राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में सेलांगोर राज्य में भूस्खलन लगभग 3 बजे एक फार्महाउस के पास सड़क के किनारे शिविर में हुआ। विभाग ने कहा कि कुल 79 लोग भूस्खलन की चपेट में आए और 23 को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तीन घायल हैं, जबकि 51 लापता हो गए हैं। 

विभाग के निदेशक नोराजम खामिस ने कहा कि भूस्खलन कैंपसाइट के ऊपर 30 मीटर (100 फीट) की अनुमानित ऊंचाई से गिरा और लगभग एक एकड़ (0.4 हेक्टेयर) के क्षेत्र को कवर किया। यह दैवीय आपदा राजधानी के उत्तर में स्थित बटांग कली जिले में एक सुंदर पहाड़ी जेंटिंग हाइलैंड्स में अतिवृष्टि के चलते हुई। यह पहाड़ी रिसॉर्ट्स और प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी लोकप्रिय है। 

गौरतलब है कि सेलांगोर देश का सबसे समृद्ध राज्य है और पहले भूस्खलन का सामना कर चुका है, अक्सर वन और भूमि निकासी चलते इस तरह की प्राकृतिक आपदाएं होती रहती हैं। एक साल पहले, देश भर के सात राज्यों में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ से लगभग 21,000 लोग विस्थापित हुए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें