Notification Icon
Hindi Newsविदेश न्यूज़Including USA Japan List of countries imposing new covid rules against China travelers - International news in Hindi

इन देशों ने चीनी यात्रियों पर लगाया नया कोविड रूल्स, जानें- कहां क्वारंटीन जरूरी

चीन ने देश में बड़े पैमाने पर विरोध के बादइसी महीने की शुरुआत में अपनी 'जीरो-कोविड' नीति को समाप्त कर दिया था और लगभग सभी प्रतिबंधों को समाप्त करने का फैसला किया था। 8 जनवरी से क्वारंटीन भी खत्म करेगा

Pramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 30 Dec 2022 07:44 AM
share Share

बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक तरफ चीन ने अपने 1.4 अरब लोगों को बड़े पैमाने पर प्रतिबंधों के बिना आने-जाने की अनुमति दी है,वहीं दूसरी तरफ दुनियाभर के कई देश चीन से आनेवाले यात्रियों के लिए कोविड नियमों को सख्त कर रहे हैं क्योंकि चीन में बढ़ते कोविड मामलों ने उन्हें चिंतित कर दिया है।

चीन ने इसी महीने की शुरुआत में अपनी 'जीरो-कोविड' नीति को समाप्त कर दिया था। देश में बड़े पैमाने पर विरोध के बाद चीन ने लगभग सभी प्रतिबंधों को समाप्त करने का फैसला किया था।  8 जनवरी से, चीन आने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटीन की जरूरत भी खत्म होने जा रही है। इसका सीधा सा मतलब है कि लगभग तीन वर्षों के पूर्ण अलगाव के बाद अधिक से अधिक लोग अब विदेश यात्रा कर सकेंगे लेकिन कई देशों ने इस बीच चीनी यात्रियों पर न्यू कोविड रूल्स लगा दिए हैं।

दक्षिण कोरिया:
देश के प्रधान मंत्री हान डुक-सू ने कहा कि दक्षिण कोरिया से चीन आने-जाने वाले यात्रियों को पहले और बाद में कोविड परीक्षण कराना अनिवार्य होगा।  इसके अलावा, दक्षिण कोरिया जनवरी के अंत तक अल्पकालिक वीजा जारी करने को सीमित करेगा। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि चीन से आने वाले यात्रियों के प्रबंधन के लिए सभी उड़ानों को इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही उतरने की इजाजत होगी।

मलेशिया:
मलेशिया चीन से आनेवाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से  अपशिष्ट जल के नमूनों का परीक्षण करेगा। इसके अलावा आने वाले यात्रियों के बुखार की जांच भी की जाएगी।

इटली:
इटली ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए एक अनिवार्य रैपिड कोविड-19 परीक्षण शुरू किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इटली क्षेत्र के अन्य देशों से सामूहिक परीक्षण समझौते को अपनाने का भी आग्रह कर रहा है।

संयुक्त राज्यअमेरिका: 
USA ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए 5 जनवरी से निगेटिव कोविड रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा जो यात्री अमेरिका जाने से 10 दिन पहले देश में थे, उन्हें या तो नेगेटिव पीसीआर या एंटीजन टेस्ट दिखाना होगा। यह आवश्यकता हांगकांग और मकाऊ के यात्रियों पर भी लागू होती है।

ताइवान:
जो लोग जनवरी के दौरान चीन की मुख्य भूमि से ताइवान की यात्रा पर जाएंगे, उन्हें भी ताइवान आगमन पर कोविड परीक्षण कराना अनिवार्य होगा। 

जापान:
जापान सरकार ने भी चीन से यात्रा पर प्रतिबंधों को कड़ा करने के लिए आपातकालीन कोविड परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। चीन की मुख्य भूमि के यात्रियों और जो सात दिनों के भीतर वहां थे, उनके आगमन पर एक कोविड परीक्षण करने और पॉजीटिव पाए जाने पर एक सप्ताह अनिवार्य रूप से क्वारंटीन में रहना अनिवार्य कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें