Notification Icon
Hindi Newsविदेश न्यूज़Putin Army turning into ashes weapons melting Ukraine deployed Dragon Drones war against Russia

राख बन रहे पुतिन के सैनिक, पिघल रहे हथियार; रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन ने उतारे 'ड्रैगन ड्रोन'

  • थर्माइट इतनी तीव्रता से जलती है कि यह न केवल पेड़ों और वनस्पति को नष्ट कर देती है, बल्कि रूसी सैनिकों के लिए यह गंभीर खतरा भी बन रही है।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, कीवSat, 7 Sep 2024 10:56 AM
share Share

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में यूक्रेन ने अब 'ड्रैगन ड्रोन' के रूप में एक नया और घातक हथियार तैनात किया है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें यह ड्रोन जंगलों में रूसी सैनिकों के ठिकानों पर आग बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ये ड्रोन बेहद कम ऊंचाई पर उड़ते हुए और रूसी नियंत्रित इलाकों पर आग का गोला छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

आग नहीं बल्कि....

दरअसल, यह आग नहीं बल्कि एल्युमीनियम पाउडर और आयरन ऑक्साइड के मिश्रण से बनी "थर्माइट" होती है, जो 4,000 डिग्री फारेनहाइट (2,200 डिग्री सेल्सियस) तक की अत्यधिक तापमान पर जलती है। थर्माइट इतनी तीव्रता से जलती है कि यह न केवल पेड़ों और वनस्पति को नष्ट कर देती है, बल्कि रूसी सैनिकों के लिए यह गंभीर खतरा भी बन रही है।

सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, थर्माइट बेहद घातक है। इसकी क्षमता कुछ ऐसी है कि यह धातु यानी मेटल सहित लगभग किसी भी चीज को आसानी से जला सकती है, जिससे बचने का कोई साधन नहीं होता। थर्माइट का पहली बार इस्तेमाल जर्मनी ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन पर जेपेलिन विमानों से बम गिराने में किया था। द्वितीय विश्व युद्ध में भी जर्मनी और सहयोगी राष्ट्रों ने इसका इस्तेमाल किया। वे जब्त किए गए तोपों को बेकार करने के लिए उनके अंदर थर्माइट डालकर उन्हें अंदर से पिघला देते थे।

व्हाइट फॉस्फोरस भी शामिल

थर्माइट एक प्रकार का ज्वलनशील हथियार है, जिसमें अन्य खतरनाक हथियार जैसे कि नेपाम और व्हाइट फॉस्फोरस भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण कार्यालय के अनुसार, "ज्वलनशील हथियार ऐसे हथियार या गोलाबारूद होते हैं जो वस्तुओं में आग लगाने या केमिकल रिएक्शन के माध्यम से लोगों को जलाने या उन्हें सांस से संबंधित चोट पहुंचाने के लिए बनाए जाते हैं।" यूएन के मुताबिक, "आग लगाने वाले हथियारों का इस्तेमाल अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के लिए चिंताजनक है। यूक्रेन द्वारा इस हथियार के प्रयोग ने युद्ध में एक नया मोड़ ला दिया है, और यह देखने वाली बात होगी कि रूस इस नई चुनौती का कैसे सामना करता है।

पिछले लंबे समय से जारी यूक्रेन रूस युद्ध अभी भी चरम पर है। हाल ही में रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों ने कुर्स्क क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में सैन्य अभियानों के दौरान 10,100 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया और 81 टैंकों को नष्ट कर दिया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुल मिलाकर, कुर्स्क क्षेत्र में सैन्य अभियानों के दौरान, यूक्रेन 10,100 से ज्यादा सैनिकों, 81 टैंकों, 41 पैदल सेना से लड़ने वाले वाहनों, 72 बख्तरबंद वाहकों, 589 बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों, 325 कारों को गवां चुका है। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कीव ने कुर्स्क क्षेत्र में 370 सैनिकों और 17 लड़ाकू बख्तरबंद वाहनों को खो दिया।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें