Hindi Newsविदेश न्यूज़Donald Trump post he requests Russia Vladimir Putin to spare Ukrainian lives in war

अब यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्श दें, वरना... राष्ट्रपति पुतिन से डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों की ऐसी गुजारिश

  • डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'मैंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बहुत अच्छी और कारगर चर्चा की। अब बहुत संभावना है कि यह भयानक और खूनी युद्ध समाप्त हो सकता है। फिलहाल हजारों यूक्रेनी सैनिक रूसी सेना की ओर से पूरी तरह घिरे हुए हैं।'

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानFri, 14 March 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
अब यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्श दें, वरना... राष्ट्रपति पुतिन से डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों की ऐसी गुजारिश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि पुतिन के साथ बहुत अच्छी चर्चा हुई और मैंने उनसे यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्शने की गुजारिश की। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ट्रंप ने लिखा, 'गुरुवार को मैंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत अच्छी और कारगर चर्चा की। अब बहुत संभावना है कि यह भयानक और खूनी युद्ध समाप्त हो सकता है। फिलहाल हजारों यूक्रेनी सैनिक रूसी सेना की ओर से पूरी तरह घिरे हुए हैं और बहुत ही खराब व कमजोर स्थिति में हैं। मैंने राष्ट्रपति पुतिन से अपील है कि उनकी जान बख्श दी जाए। यह एक भयानक नरसंहार होगा, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से नहीं देखा गया है। भगवान उन सभी की रक्षा करें!'

ये भी पढ़ें:सीजफायर नहीं चाहते पर ट्रंप से डरते हैं, चालाकी कर रहें पुतिन: जेलेंस्की
ये भी पढ़ें:रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने में जुटे हैं मोदी; सीजफायर के लिए पुतिन ने जताया आभार

डोनाल्ड ट्रंप ने यह पोस्ट ऐसे समय किया, जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई को समाप्त करने को नेक मिशन बताया है। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व भर के नेताओं को धन्यवाद दिया। पुतिन ने यूक्रेन के युद्धविराम प्रस्ताव पर पहली बार सार्वजनिक टिप्पणी करते हुए गुरुवार को ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि रूस युद्धविराम पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन इसकी शर्तें स्पष्ट होनी चाहिए। इससे पहले, जुलाई 2024 में पुतिन ने कहा था कि मॉस्को अल्पकालिक युद्ध विराम में रुचि नहीं रखता है, बल्कि संघर्ष के कारणों का समाधान करने के लिए तैयार है। सऊदी अरब में मंगलवार को अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों के बीच बैठक के बाद वाशिंगटन और यूक्रेन दोनों ने 30 दिन के अस्थायी युद्धविराम का समर्थन किया है।

रूस-यूक्रेन में क्या है मौजूदा स्थिति

युद्धविराम को लेकर यह कूटनीतिक प्रयास रूस के इस दावे के बीच किया गया कि उसके सैनिकों ने रूसी कुर्स्क सीमा क्षेत्र के प्रमुख शहर से यूक्रेनी सेना को खदेड़ दिया है, जहां से मॉस्को 7 महीने से यूक्रेनी सैनिकों को हटाने का प्रयास कर रहा था। रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उसने कुर्स्क में यूक्रेनी परिचालन केंद्र सुदजा शहर पर फिर से कब्जा कर लिया है। यह दावा राष्ट्रपति पुतिन द्वारा कुर्स्क में अपने कमांडरों से मिलने के कुछ घंटों बाद किया गया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। मालूम हो कि अमेरिका ने मंगलवार को कीव के लिए 3 मार्च को सैन्य सहायता पर रोक हटा ली, क्योंकि सीनियर अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों ने सऊदी अरब में बातचीत के दौरान लड़ाई को रोकने के तरीके पर प्रगति की सूचना दी थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।